होली में शरारती तत्वों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
हरिहरगंज थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार की अध्यक्षता में बैठक में बीडीओ और सीओ भी शामिल हुए। बैठक में शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और अफवाहों से बचने पर चर्चा हुई।

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज थाना में सोमवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनिष सिंहा भी मौजूद थे। बैठक में शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और शराब पिकर बाइक चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। हरिहरगंज वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल ने कहा कि होली पर्व में शराब पिकर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व में अफवाहों से बचना है।
किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत खबर दें। कानून हाथ में लेने की जरूरत नही है। बैठक में शांति समिति के सदस्य भोला गुप्ता, ओमप्रकाश शौडिक, जानू चौधरी, बुधन सिंह यादव, इरफान अंसारी, नव निर्वाचित वार्ड पार्षद बृजनंदन साव, त्रिपुरारी राम, सुशील रवि, राजेश शौंडिक, पवन गुप्ता, रामजी पासवान, मुन्ना विश्वकर्मा, विश्वदीप गुप्ता, कृष्णा सिंह,संजय जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। फोटो-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



