शांति समिति की बैठक अफवाहों से बचने की अपील
छतरपुर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर द्वारिका राम की अध्यक्षता में, दोनों समुदायों ने मिलकर त्योहार मनाने का निर्णय लिया। लोगों को अफवाहों से बचने और स्थानीय प्रशासन से संपर्क स्थापित करने की सलाह दी गई। प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखेगा और रंगों का सुरक्षित प्रयोग करने की अपील की गई।

छतरपुर, प्रतिनिधि। थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने की। सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि दोनों समुदाय के लोग आपसी सामंजस के साथ त्योहार मनाएंगे और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या गतिविधि की सूचना प्राप्त होती है, तो जनता कानून को हाथ में ना ले और सीधे स्थानीय प्रशासन से संपर्क स्थापित करें। होली त्यौहार रंगों का त्यौहार है। सभी लोग हुड़दंग से बचे और हर्बल रंग का प्रयोग करें। स्थानीय प्रशासन हर तरह की गतिविधि पर नजर बनाए रखेगी।
आम आवाम से यह अपील है कि बच्चा चोर सोशल सोशल मीडिया पोस्ट की भ्रामक जानकारी से बचे। किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि की सूचना प्रशासन को अभिलाभ दे। मौके पर दोनों समुदाय के गण्यमान्य लोग और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


