ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूलेखनी-कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते... से गूंजा पूजा स्थल

लेखनी-कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते... से गूंजा पूजा स्थल

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा उल्लास के साथ मेदिनीनगर में मनाया गया। पलामू सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया। वहीं सार्वजनिक श्री...

लेखनी-कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते... से गूंजा पूजा स्थल
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 21 Oct 2017 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा उल्लास के साथ मेदिनीनगर में मनाया गया। पलामू सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया। वहीं सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने कोयल तट पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा का आयोजन किया।

मेदिनीनगर में दो स्थानों पर आयोजित पूजा को लेकर सुबह से ही संबंधित समिति से जुड़े कायस्थ परिवारों के सदस्य इकट्ठा होना शुरू किया और फिर सामूहिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त की आराधना की। साथ ही मसीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वं महीतले! लेखनी-कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते !! मंत्र का उच्चारण करते हुए प्रणाम निवेदन किया। दुर्गा मंडप में पंडित अश्विनी मिश्रा ने पूजा-पाठ कराया। यहां पर यजमान के रूप में सतीश वर्मा, अमर सहाय, संजय राज, संजय शरण कपिल देव नारायण, सतीश कुमार सिन्हा आदि थे। वहीं चित्रगुप्त मंदिर में पंडित सत्येन्द्र नाथ मिश्रा ने पूजा संपन्न कराया। यहां पर यजमान के रूप में गोपाल कृष्ण वर्मा, अभय कुमार वर्मा, शिवशंकर प्रसाद सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार, सीताराम प्रसाद, नवीन चंद्र प्रसाद, सतीश कुमार जौरिहार, राजीव कुमार आदि शामिल थे। पूजा-पाठ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दोनों पूजा समिति की ओर से शाम में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में काफी संख्या में कायस्थ परिवार शामिल हुए। दोनों पूजा समितियों ने बाहर से आये कलाकारों के माध्यम से भक्ति जागरण का आयोजन किया। भक्ति जागरण में काफी संख्या में दर्शक शामिल हुए। दूसरी ओर कायस्थ परिवारों ने भी अपने घरों में विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा किया। तीन विद्यार्थियों को मिला छात्रवृतिपलामू सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने तीन विद्यार्थियों को 5100-5100 रुपए का छात्रवृति का वितरण किया। 2017 में मैट्रिक में समाज के बेहतर अंक लाने वाले कुमार अनिकेत, अंशिका रंजन और मयंक पंकज को छात्रवृति प्रदान किया। यह प्रति साल स्व. ऋषिराज, स्व. अमरेश्वर दयाल और स्व. सच्चिदानंद प्रसाद की स्मृति में समाज के तीन विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाती है। वहीं समाज के तीन व्यक्ति जिनका समाज में अमूल्य योगदान रहा है उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्रो. रंजन कुमार, सत्यपाल वर्मा और शीला श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष अमर कुमार सहाय ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को बेटी की शादी के लिए स्व. लीला महथा की स्मृति में 21 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें