पारदर्शी व समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश
पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने चियांकी स्थित बिरेन्द्र कुमार तिवारी की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण की पारदर्शिता, समय पर खाद्यान्न उपलब्धता, और लाभुकों को रसीद देने की प्रक्रिया की जांच की। सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता चियांकी स्थित बिरेन्द्र कुमार तिवारी के जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई की स्थिति, कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, राशन वितरण उपरांत लाभुकों को रसीद उपलब्ध कराने, योजनावार खाद्यान्न के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण के बाद प्रत्येक कार्डधारी को अनिवार्य रूप से रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अतिरिक्त दुकान में लाभुकों की सूची, स्टॉक एवं वितरण संबंधी सूचनाओं का स्पष्ट प्रदर्शन करने तथा योजनावार खाद्यान्न का समुचित रख-रखाव बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


