ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूहिन्दुस्तान : एक शाम आजादी के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे पलामूवासी

हिन्दुस्तान : एक शाम आजादी के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे पलामूवासी

सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता दशकों से करता आ रहा पाठकों का प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में आजादी की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम में एक शाम आजादी के...

हिन्दुस्तान : एक शाम आजादी के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे पलामूवासी
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 02 Sep 2019 02:08 AM
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता दशकों से करता आ रहा पाठकों का प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में आजादी की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम में एक शाम आजादी के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम का भाव और मजबूत करने का प्रयास किया। पंडित दीनदयाल नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी देशभक्ति और पुरानी गीतों पर देर रात तक झूमते रहे। सारेगामापा फेम अमित मंडल और रेनिशा ने कार्यक्रम का आगाज संदेसे आते हैं... गीत से किया जिसकी संगीत शुरू होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से नगर भवन गूंज उठा। इसके पश्चात ऐ मेरे प्यारे वतन..., सुनो गौर से दुनियां वालों जितना चाहे जोर लगा लो..., ऐ मेरे प्यारे वतन...मां तूझे सलाम.., यह देश है वीर जवानों का,अलबेलो का मस्तानों का.. जैसे कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बंगाल से आयी नृत्य मंडली ने भी देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहे विनय मिश्रा ने भी बीच-बीच में अपने गीतों को प्रस्तुत किया। डेडिकेटेड एकेडमी ई. विनय मेहता के पुत्र अस्मित कुमार ने देशभक्ति के रिमिक्स गीतों पर स्वागत नृत्य पेश किया। इस अवसर पर शहीद के परिजनों ने 5100 रुपए का चेक और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्तादल के मुख्य सचेतक सह पाटन-छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर, डीआईजी विपुल शुक्ला, समाज सेवी ज्ञानचंद पांडेय, जिला परिषद् सदस्य विनोद सिंह, प्रो. एससी मिश्रा, एसडीओ एनके गुप्ता, झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य सह संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव, झारखंड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा, इंकम टैक्स के डिप्टी कमिशनर डॉ राकेश कुमार, किशोर कुमार पांडेय, नगर निगम के डिप्टी मेयर मंगल सिंह, प्रमोद अग्रवाल,युगल किशोर, आलोक वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन खुशबू कुमारी और भूतपूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। शहीदों के कुर्बानियां समाज के लोगों को हमेशा करता है प्रेरित : कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांसुमन अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सत्तादल के मुख्य सचेतक सह पाटन-छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आजादी शब्द का अर्थ काफी व्यापक है। आजादी को किसी सीमा में बांधा नहीं जा सकता है। हिन्दुस्तान की पहल काफी सार्थक है। युवा पीढ़ियों के अंदर शहीदों की शहीदों के कुर्बानियों को ताजा करने काम किया है। शहीदों की कुर्बानी कभी बेकार नहीं जाता है। युवाओं को शहीदों के कुर्बानियों से सबक लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगीत से लगाव सभी का होता है, उसपर देशभक्ति गीत दिलों को छू लेने वाला होता है। संगीत के महत्व को किसी बंधन नहीं बांधा जा सकता है। रेडियों की तरंगों से ज्यादा संगीता का तरंग काफी मजबूत होता है। संगीत एक सुर-ताल है। जिंदगी की भी सुर-ताल बनाकर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पलामू की धरती काफी ऊर्जावान है। यहां के शहीदों की कुर्बानियों से संकल्प लेकर पलामू के विकास पथ पर आगे ले चलने का संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बोर्डर पर देश के जवान तैनात है, उन्हें की भरोसे हम सभी चैन की नींद सोते हैं। इनके कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिन परिवार के युवक शहीद होते हैं उनके परिवार को भी समाज के लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए। डीआईजी विपुल शुक्ला ने शहीदों की कुर्बानियों का हमेशा याद रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस स्थल पर हिन्दुस्तान द्वारा एक शाम आजादी के नाम कार्यक्रम किया जा रहा है यहां से हमेशा साकारात्मक ऊर्जा ही निकलती है। हिन्दुस्तान ऐसे कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्ष करता है,इ सकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को बड़े पैमाने पर होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग ऐसे कार्यक्रम को देख सकें। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का होता है। इस कारण शहीदों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए। एसडीओ एनके गुप्ता ने कारगिल युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियां युवाओं को संदेश देता है कि युवा पीढ़ी भी अपने देश की रक्षा के लिए आगे आएं। कारगिल के युद्ध को उन्होंने करीब से महसूस किया है। शहीद परिवार के सदस्यों को किया गया सम्मानित : एक शाम आजादी के नाम के मौके पर चार शहीद परिवार को नेम्ब्रो कंस्ट्रक्शन के सोनू सिंह नामधारी की ओर से सम्मानित किया गया। इसके लिए सुचा सिंह नामधारी की प्रेरणा प्राप्त थी। शहीद के परिवारों को मुख्य अतिथि राधाकृष्ण किशोर, डीआईजी विपुल शुक्ला, एसडीओ एनके गुप्ता, सोनू सिंह नामधारी ने संयुक्त रूप से शहीद युगंबर दीक्षित के के पुत्र युद्धजय कुमार, शहीद प्रबौद्ध महतो की पत्नी पुष्पम देवी और शहीद ले. अनुराग शुक्ला के पिता जितेन्द्र शुक्ला , लेफिनेंट मनू अखौरी के पिता को 5100-5100 रुपए का चेक और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शहीद के पिता जितेन्द्र शुक्ला ने सम्मान में प्राप्त 5100 रुपए का चेक शहीद कल्याण कोष जमा करने की घोषणा की। उन्होंने सम्मान में प्राप्त चेक को मंच ही भूतपूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला को शहीद कल्याण कोष में जमा करने दिया। प्रायोजकों को मोमेंटो देकर हिन्दुस्तान ने किया सम्मानित : एक शाम आजादी के नाम के प्रायोजकों को भी मुख्य अतिथियों के द्वारा मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया। जिन प्रायोजकों को मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य प्रायोजक महिन्द्रा फर्स्ट च्वाईस- दुर्गा ट्रेवल्स, एसबीआई मेन ब्रांच, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर, सिंह मार्बल एंड सेनीटेशन, श्रीराम मार्बल-मीरा मार्बल, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, सोना महल-द ज्वेलरी मॉडल, रॉयल इंफील्ड-अर्जुन आटोमोबाइल, संत आवासीय विद्यालय मेदिनीनगर, ग्लोबल गायत्री हेल्थ सेंटर के डॉ राजेश कुमार, अभिभावक संघ पलामू, बाबा दीनानाथ पैकर्स एंड मुवर्स, चंद्रा मार्बल-सोमानी ग्रांडे, जयसन इक्वीमेंट-ट्रेक्टर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन, सीटी विजन -नेशनल कूलर, रूप अलंकार ज्वेलर्स, ज्ञान मंदिर आवासीय विद्यालय, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड, केरला पब्लिक स्कूल, विद्युत विभाग जीएम कार्यालय, डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज, रिलांयस बस- मनोज सिंह, 20सूत्री अध्यक्ष रामगढ़- दिलीप चंद्रवंशी, मेसर्स कृष्णा कुमार सिंह और मेसर्स मिनी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि मौके पर सम्मानित किये गये। दर्शकों ने नृत्य कर कार्यक्रम का लिया आनंद : देर रात तक पंडित दीनदयाल नगर भवन में जमे दर्शकों के बीच सारेगामापा फेम अमित मंडल और रेनिशा देशभक्ति गीतों के बाद पुरानी गीतों को गाना प्रारंभ किया,वैसे ही दर्शक अपनी-अपनी कुर्सियों से खड़ा होकर परिसर में नृत्य कर आनंद लिया। दर्शकों ने गुलाबी आंखें,जो तेरी देखी... बांहो में मेरी चली आ, हमसे सनम क्या परदा..., लैला में लैला कैसी हूं मैं लैला..., तमा-तमा लोगे,तमा..., जैसे फिल्मी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वंदे मातम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें