ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूनेताजी सुभाषचंद्र बोस को 125वीं जयंती पर पलामूवासियों ने किया याद

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को 125वीं जयंती पर पलामूवासियों ने किया याद

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मेदिनीनगर समेत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी मनाया गया। बंगाली समिति ने मेदिनीनगर...

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को 125वीं जयंती पर पलामूवासियों ने किया याद
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 24 Jan 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर। हिन्दुस्तान टीम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मेदिनीनगर समेत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी मनाया गया। बंगाली समिति ने मेदिनीनगर के बंगाली पुस्तकालय में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और फिर शोभा यात्रा निकालकर सद्दीक चौक पहुंचे स्थापित नेताजी की आवक्ष प्रतीमा पर माल्यार्पण किया गया। दुर्गाबाड़ी के पूर्व अध्यक्ष सह बंगाली समिति के वरीय सदस्य दीपक कुमार बागची और मेदिनीनगर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रतीमा पर माल्यार्पण किया। श्री बागची कहा कि नेताजी हर युग में सभी के लिए आदर्श रहेंगे। सुधीर सिंह ने कहा सद्दीक चौक पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित कराने में दुर्गा बाड़ी व समाजसेवी धीरज गुप्ता का बड़ा योगदान रहा है। झारखंड विधानसभा के पहले अध्यक्ष इन्दर सिंह नामधारी व डीसी सुबोधनाथ ठाकुर ने पहल की थी। प्रभास रंजन दास गुप्ता, नंदोब्रोतो बोराल, गौतम राय, गौतम सेनगुप्ता, पुलिन बिहारी मित्र, देबेश मोइत्रा, कामाख्या स्मृति भट्टाचार्य, गौतम बोस, अमिताभ राय, सैकत चट्टजी, कैसर जावेद आदि मौके उपस्थित थे। इप्टा के कलाकारों ने जनवादी गीतों से नेताजी को याद किया। रंगकर्मी प्रेम प्रकाश ने कहा कि वर्तमान में जब पूरा विश्व अलगाववादी सोच से ग्रसित है, तब नेताजी के जीवन व विचार और अधिक प्रासंगिक हो गये हैं। मौके पर रविशंकर, राजीव रंजन, अभय मिश्रा, भूपेश शर्मा आदि उपस्थित थे। मासूम आर्ट ग्रुप ने अध्यक्ष विनोद पांडेय के नेतृत्व में नेताजी को फूल अर्पित किया। श्री पांडेय ने कहा कि नेताजी ही इस देश के असली हीरो है। अदनान व सिकंदर आदि ने गीत भी पेश किया।

झामुमो ने पार्टी कार्यालय में मनायी नेताजी की जयंती : झामुमो की पलामू यूनिट ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में नेताजी की 125वीं जयंती मनायी। पार्टी के जिला प्रवक्ता राजमुनी मेहता, जिला सचिव सन्नू सिद्दीकी, राकेश सिन्हा, मनोज सहाय, सहबाज आलम, रणजीत सिंह, कमलेश पांडेय आदि ने विषय रखा। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के विचारों को अपनाकर संघर्ष करते हुए ही झामुमो ने यहां के लोगों को आजादी दिलायी है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने महासभा के पलामू जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष स्नेह रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। महासभा के सदस्य अविनाश वर्मा ने नेताजी को फूल अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी के जीवनवृत पर प्रकाश डाला व उनके पलामू दौरे की चर्चा की। संजय राज, लाल बहादुर सिन्हा, राजेश सिन्हा, पिंटू कुमार, संजीव श्रीवास्तव, अनूप कुमार सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव आदि मौके पर उपस्थित थे। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने आदाज हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि इनकलाब का दूसरा नाम नेताजी है। वे महानक्रांति एक देशभक्त थे।

किसान बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम किया :

ज्ञान विज्ञान समिति की पलामू यूनिट ने नेताजी की जयंती मनाते हुए किसान बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम किया। उद्घाटन कर समिति के झारखंड राज्य अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि आज देश के किसान अपने अधिकार के लिए संघर्षरत हैं परंतु सरकार उनकी मांग सुन नहीं रही है। ऐसी स्थिति में किसान के साथ खड़े होने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार गोकुल बसंत ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार कारपोरेट के इशारों पर काम करती है और किसान को परेशान करती हैं। सेवानिवृत बैंक प्रबंधक सह सामाजिक चिंतक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा रोजगार किसान ही देते हैं। आज कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि अगर किसान के साथ खड़ा नहीं हुआ गया तो देश के किसान बद से बदतर स्थिति में चले जाएंगे।

आजादी के महानायक का योगदान विषयक गोष्ठी हुई :

सामाजिक युवा संगठन युवा जागृति केंद्र ने सुदना स्थित कार्यालय में नेताजी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ शुरु हुई आजादी के महानायक का योगदान विषयक गोष्ठी की अध्यक्षता आनंद गुप्ता ने किया। केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के ही नहीं बल्कि आज भी युवाओं के महानायक हैं। आयोजन प्रमुख विकास यादव ने कहा नेताजी का चरित्र आज भी प्रासंगिक है। मौके पर वाईजेकेएसएफ जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह, जीएलए कॉलेज अध्यक्ष अनिकेत मेहता, आनंद गुप्ता, अमित यादव, मोहित साहू, रणधीर ठाकुर, अभय यादव, अजीत सोनी आदि उपस्थित थे।

स्थापना दिवस सह नेताजी की जयंती मनायी :

मेदिनीनगर के क्रेसेंट पब्लिक स्कूल का 18वां स्थापना दिवस सह सुभाषचंद्र बोस जयंती मनायी गई। उदघाटन स्कूल के निदेशक विनोद कुमार मिश्र, आरपीएप शैक्षणिक संस्था के संरक्षक विजय शंकर मिश्र ने प्राचार्या आदि के साथ किया गया। कोविड-19 के कारण सादगी से स्थापना दिवस सह नेताजी की जयंती मनाते हुए आरपीएम शैक्षणिक संस्था संचालित तीनों स्कूलों के शिक्षकों के साथ नेताजी के विचार, स्कूल प्रबंधन के गुर आदि पर चर्चा की गयी। निदेशक ने कहा कि आज ही के दिन 2004 में इस स्कूल की स्थापना हुई थी। स्थापना काल से ही विद्यालय समसामयिक व्यवस्थाओं के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने में जुटा है। कोविड-19 के कारण स्कूल बंद है परंतु आने वाले समय में सरकार स्कूल खोलने की दिशा में सार्थक पहल करेगी ऐसी उम्मीद है। मौके पर प्राचार्या संगता सिंह, शिक्षिका लवली, अमृता, सीमा सिन्हा आदि उपस्थित थे।

ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने लिया भाग :

मेदिनीनगर के बाईपास रोड स्थित शांतिकुलम विद्यापीठ शिक्षण संस्थान आवासीय विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस के जयंती को राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए वेबीनार कराया गया। बच्चों के बीच ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता हुई। उदघाटन निदेशक सतीश कुमार अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य रानी कुमारी, पुनम कुमारी आदि नेकिया। वर्ग एक से वर्ग आठ तक के 70 बच्चों ने वेबिनार सह भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। निदेशक ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ही सही मायने में भारतवासियों को आजादी की राह दिखाई। प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, पीयूष द्वितीय और मोहम्मद व दिलशाद अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में विद्यार्थी परिषद ने मनाया नेताजी की जयंती :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मेदनीनगर इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में पोखराहा खुर्द स्थित बहलोलवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री रोहित देव एवं जिला संयोजक गोविंद मेहता ने किया। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद नीरा देवी ने झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव के साथ किया। नीरा देवी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य शुरू से ही समाज सेवा रहा है और इसी भाव से उसके कार्यकर्ता कार्य सिद्ध करने में जुटे हैं। प्रदेश मंत्री ने कहा कि छात्र हित के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगातार समाज हित में कार्य करते रहते हैं और यह शिविर उसी का एक उदाहरण है। मौके राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय, रामाशंकर पासवान, अभिषेक कुमार रवि मिथिलेश दीक्षित आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय सेवा योजना ने हुसैनाबाद में मनायी नेताजी की जयंती :

पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित एके सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई नेताजी की 125वीं जयंती मनाई। रवि रंजन कुमार सिंह, उज्जवल विश्वकर्मा, पप्पू कुमार, शक्ति कुमार ठाकुर आदि स्वयंसेवकों ने नेताजी के जीवन व उपलब्धियों की चर्चा की। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश सिंह ने नेताजी के आदर्शों पर चलने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया और कहा कि जिस विकट परिस्थिति में भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर आंदोलन तेज किया था, वह सबके के लिए बड़ी सीख है। प्रो. डॉ. आलोक रंजन ने सभी स्वयंसेवकों तथा अन्य विद्यार्थियों को कक्षाओं में नियमित उपस्थित होकर योग्य नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रो. सुधीर सिंह, प्रो. चंदनसिंह, प्रो. रविकांत सिंह, रंजन राज, सरस्वती रंजन, उज्जवल विश्वकर्मा, अंकिता कुमारी, शक्ति ठाकुर आदि मौके पर मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें