Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu Youth Platform Protests for Dismissal of CO and Release of District President
मंच ने सीओ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मंच ने सीओ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

संक्षेप:

मेदिनीनगर में पलामू युवा मंच ने सदर सीओ अमरजीत बल्होत्रा की बर्खास्ती और जेल में बंद हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने जुलूस निकालकर सीओ के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से जांच की मांग की।

Nov 05, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू युवा मंच ने मंगलवार को मेदिनीनगर सदर सीओ अमरजीत बल्होत्रा की बर्खास्ती, उनके कार्यकाल की जांच और जेल भेजे गए हम पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी की रिहाई की मांग को लेकर समारहणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में काफी संख्या में युवा शामिल थे। शहर के को-ऑपरेटिव चौक से युवाओं ने जुलूस निकाली जो मुख्य मार्ग से होते ही समाहरणालय पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। रैली में शामिल युवा सीओ के खिलाफ नारेबाजी की और आशुतोष पर लगाये गए मुकदमे को झूठा बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सदर सीओ ने गलत तरीके से आशुतोष के उपर एससी, एसटी का झूठा मुकदमा कर जेल भेजने का काम किया है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला प्रशासन पूरे मामले की जल्द जांच कराकर भ्रष्ट सीओ को बर्खास्त करे। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन ईमानदारी से सीओ के कार्यकाल की जांच कराएगी तो सीओ निश्चित रूप से जेल के अंदर नजर आएगें। मंच के पास कई सबूत है, जो सीओ को जेल भेजने के लिए काफी है। जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से नहीं लेगी तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। अध्यक्षता ज्योति पांडेय व मंच संचालन राकेश सिंह ने किया। जुलूस व सभा में कन्हाई राम, प्रकाश राय, भरत द्विवेदी, विपुल कुमार, रामाकांत दुबे, रंजीत भुईयां आदि सक्रिय रहे।