पलामू को उपराजधानी बनाने सहित 8 मांगों को लेकर जेएलकेएम ने दिया धरना
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पलामू यूनिट ने कचहरी परिसर में आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। मांगों में पलामू को उप राजधानी घोषित करने, अवैध कोयला निकासी पर रोक, स्थानीय नीति लागू करने, चतुर्थ वर्गीय की बहाली परीक्षा कराना, और जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने जैसी मांगें शामिल हैं।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पलामू यूनिट ने आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा। धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मेहता व संचालन प्रभात कुमार सिन्हा ने किया। आठ सूत्री मांगों में पलामू को उप राजधानी घोषित करने, अवैध कोयला निकासी पर रोक लगाने, झारखंड में स्थानीय नीति जल्द लागू करने, पलामू में चतुर्थ वर्गीय की बहाली परीक्षा के आधार कराने, बालू के उत्खनन पूरे जिले में अवैध रूप से रूप से हो रही है, उसपर अविलंब रोक लगाने, नीलगाय से हो रहे नुकसान से किसानों को अविलंब राहत प्रदान करने, जन वितरण प्रणाली में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, लंबित छात्रों की छात्रवृति का भुगतान कराने आदि मांगें शामिल है।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड बने 25 साल हो गया है, परंतु अभी तक विकास की गति तेज नहीं हो सकी है। जिले में कई समस्याएं खड़ी है,परंतु समाधान दिशा में सार्थक पहल नहीं होने से समस्याएं और भी बढ़ती जा रही है। पलामू में उप राजधानी बनने से जिला का विकास तीव्र गति से होगा। राज्य में स्थानीय नीति लागू नहीं होने से कई परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। साहेब अंसारी, अनिकेत मेहता, अरूण वर्मा, गौतम तिवारी, विकास कुमार यादव, चंदा कुमारी, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




