Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu Under-17 Girls Team Departs for Subroto Cup Football Tournament in Garhwa

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता लिए 16 सदस्यीय टीम गई गढ़वा

झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू यूनिट ने गढ़वा के फुटबॉल स्टेडियम में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पलामू की अंडर 17 गर्ल्स की 16 सदस्यीय टीम को रवाना किया। टीम को शुभकामनाएं देते...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 13 July 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता लिए 16 सदस्यीय टीम गई गढ़वा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू यूनिट ने गढ़वा के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पलामू की अंडर 17 गर्ल्स के 16 सदस्यीय टीम गढ़वा के लिए रवाना हुई। सुरक्षित वाहन से टीम को गढ़वा ले जाया गया है। टीम को समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ उज्जवल मिश्रा, अमोद सिन्हा और अन्य शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एपीओ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल टूनामेंट में अंडर-17 बालक-बालिका और अंडर 15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई थी।

जिला स्तर पर तीनों वर्ग के विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में 12-13 जुलाई को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है। अंडर 17 गर्ल्स में सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर की टीम विजेता हुई थी। अंडर -17 की टीम गढ़वा पहुंच गई है। रविवार को अंडर 17 बालक वर्ग में आरके प्लस-2 हैदरनगर और अंडर 15 बालक वर्ग के उच्च विद्यालय शाहपुर की टीम प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। प्रमंडल स्तर पर तीनों वर्ग में विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।