किसी निजी स्कूलों में हो रहा फार्म वितरण तो कहीं नामांकन प्रारंभ

Dec 11, 2025 03:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

पलामू के निजी स्कूलों में 2026-27 सत्र के लिए नामांकन के फार्म बिक रहे हैं। कुछ स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि कुछ ने बच्चों का टेस्ट लिया है और परिणाम घोषित नहीं किए हैं। अभिभावक जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं। जिले में 333 निजी स्कूल संचालित हैं।

किसी निजी स्कूलों में हो रहा फार्म वितरण तो कहीं नामांकन प्रारंभ

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन के लिए फार्म की बिक्री की जा रही है तो कुछ स्कूलों में नामांकन प्रारंभ तो कुछ स्कूलों ने बच्चों का टेस्ट लेकर परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर अभिभावक बच्चों के दाखिला में लगने वाले कागजातों को व्यवस्थित करने में व्यवस्त हैं। पलामू जिले में 333 बड़े-छोटे मिलाकर निजी स्कूल संचालित हैं। इसमें 14 सीबीसीएसई बोर्ड के स्कूल है,जबकि दो आईसीएसई से संचालित है। अभिभावक अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार बनाने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। वहीं आधार कार्ड बनाने के लिए भी भीड़ लगी है।

प्रति दिन 60 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का आधार बनाने के आधार केंद्र पर जुट रहे हैं। शहर के सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों का टेस्ट ले लिया गया है। परंतु अभी परिणाम जारी नहीं हुआ है। क्रिसमस के पहले परिणाम जारी होने की संभावना है। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में नामांकन फार्म पांच सौ रुपए में बेचे जा रहे हैं और छोटे बच्चों का नामांकन प्रारंभ है। संत मरियम आवासीय स्कूल के निदेशक अविनाश देव ने कहा कि फार्म की बिक्री शुरू हो गई है। पांच सौ रुपए में नामांकन फार्म बेचे जा रहे हैं। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में नामांकन के लिए फार्म की बिक्री की जा रही है। फिलहाल जूनियर कक्षा के लिए फार्म बेचा जा रहा है। नामांकन के लिए फार्म की कीमत 1200 रुपए रखा गया है। एलिट पब्लिक स्कूल में पांच सौ रुपए में नामांकन फार्म बेचा जा रहा है। कैम्ब्रीज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नंदकिशोर भारती ने कहा कि नामांकन के लिए फार्म की बिक्री शुरू कर दी गई है। चार सौ रुपए में फार्म बेचे जा रहे हैं। ओरिएंट पब्लिक स्कूल पोखराहा के प्राचार्य धीरज कुमार मेहता ने कहा कि भी नामांकन के लिए फार्म की बिक्री नहीं की जा रही है। जनवरी से फरवरी तक सभी निजी स्कूलों में नये सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अभिभावक बसंत कुमार ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना भी जरूरी है। अपनी जरूरतों में कटौति कर नामांकन के लिए राशि बचाकर रखे हुए हैं। मनोज कुमार ने कहा कि वह अपने बच्चे को दाखिला के लिए अभी स्कूल तय नहीं किये हैं। परंतु वह चाहते हैं कि अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में दाखिला कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;