नगरपालिका आम चुनाव के लिए तैयार रहें सभी कोषांग : उपायुक्त
पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस ने मेदिनीनगर में नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। सभी कोषांगों को चुनाव के लिए स्टैंड बाय मोड में रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आवश्यक मानव बल और वाहनों का आकलन करने के लिए संबंधित कोषांगों को निर्देशित किया।

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने समाहरणालय में मंगलवार को आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 से संबंधित बैठक अबतक की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने चुनाव के लिउ गठित सभी कोषांगों के प्रभारी को चुनाव के लिए, स्टैंड बाय मोड, में रहने का निर्देश दिया। विशेषकर कार्मिक विभाग को सभी आवश्यक तैयारियों को अद्यतन रखने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कितने मानव बल की आवश्यकता है? इसका आकलन करने व इसके अनुरूप डेटाबेस तैयार रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने वाहन कोषांग के पदाधिकारी को चुनाव संपन्न के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन करने और मतपेटिका एवं मतपत्र से जुड़े सभी कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश भी संबंधित कोषांग को दिया।
निर्वाचन व्यय कोषांग और सामग्री कोषांग को भी सभी आवश्यक तैयारियों को प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों से चुनाव मोड में आने व अपने-अपने स्तर से सभी तैयारियों को आकलन करने की बात कही। बैठक में उप-विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार, नगरपालिका उप-निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पलामू में नगपालिका चुनाव को लेकर कोषांग का गठन कर तैयारी तेज कर दी गई है। पलामू में मेदिनीनगर नगर निगम सहित पांच नगर निकाय में चुनाव होगी। विश्रामपुर नगर पर्षद तथा हुसैनाबाद, छतरपुर और हरिहरगंज नगर पंचायत के लिए चुनाव की तैयारी तेजी से पूरी की जा रही है। पांच नगरनिकाय के महापौर/अध्यक्ष के अलावा वार्ड पार्षद/सदस्य का चुनाव होगा। मेदिनीनगर नगर निगम में 35 वार्ड हैं जबकि विश्रामपुर में 20 जबकि हुसैनाबाद, छतरपुर और हरिहरगंज में 16-16 वार्ड है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




