
अर्घ्यदान के लिए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा रोक
मेदिनीनगर में छठ महापूजा 2025 के लिए पलामू पुलिस ने विधि-व्यवस्था और यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था की...
मेदिनीनगर, संवाददाता। छठ महापूजा 2025 के मद्देनजर पलामू पुलिस ने विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए शुक्रवार को कई विशेष प्रबंध किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी और छोटी मालवाहक वाहनों के लिए बैरिकेडिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है। महापूजा को लेकर की गई व्यवस्था के तहत 27 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक और 28 अक्तूबर को रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक मेदिनीनगर शहर के बाहर सभी बड़ी एवं मालवाहक वाहनों को रोका जाएगा। गढ़वा की ओर से आने वाले वाहन को चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी के पास रोका जाएगा।
रांची की ओर से आने वाले वाहन को मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में नवनिर्मित फोरलेन के पास रोका जाएगा। पांकी की ओर से आने वाले वाहन को मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में फोरलेन के पास रोका जाएगा। औरंगाबाद बी-मोड़ की ओर से आने वाले वाहन को पड़वा थाना क्षेत्र के पाटन मोड़ के पास रोका जाएगा। इसी प्रकार कोयल नदी छठ घाट पर आने वाले व्रतियों के वाहनों के लिए शिवाजी मैदान एवं सदिक चौक कोयल नदी पुल के पास टेंपो स्टैंड में पार्किंग की व्यवस्था होगी। अमानत नदी के सिंगरा छठ घाट पर आने वाले व्रतियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अमानत नदी के बाएं किनारे पर होगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




