Palamu News: चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल के साथ बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब तीन वर्षों से झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Palamu News: चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल के साथ बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार

Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए तीन युवकों को चोरी की तीन बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब तीन वर्षों से झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचते थे। पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला और थाना प्रभारी चंदन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे और अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

हुसैनाबाद के एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि 12 अक्तूबर की रात में हुसैनाबाद थाना की पुलिस बराही धाम जाने वाले रास्ते के मुख्य गेट के पास वाहन जांच कर रही थी। रात करीब 11:30 बजे दंगवार की ओर से जपला आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर सवार भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक का रजिस्ट्रेशन बिहार का था। कागजात नहीं दिखाने पर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बाइक, चोरी की होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि 30 सितंबर को साथियों के साथ जपला से बाइक चुराई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दंगवार स्कूल मैदान से दो अन्य युवकों को चोरी की दो बाइक के साथ पकड़ा। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के नवीनगर थाना क्षेत्र के चंदोखर गांव निवासी 19 वर्षीय ऋषु कुमार और 18 वर्षीय आयुष कुमार तथा धोबडीहा गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बरामद बाइक में हीरो कंपनी की है। एसडीपीओ के अनुसार, गिरोह झारखंड के हुसैनाबाद और बिहार के अंबा, टंडवा, नवीनगर, कुटुंबा और औरंगाबाद में सक्रिय था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल के साथ बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार