
एसजीएफआई नेशनल गतका के लिए पलामू के 4 खिलाड़ी चयनित
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय गतका प्रशिक्षण शिविर में पलामू ज़िले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयन प्रक्रिया 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक हुई। खिलाड़ी 2 जनवरी को लुधियाना के लिए रवाना होंगे और 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय गतका प्रशिक्षण शिविर में पलामू ज़िले के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन की प्रक्रिया खेलगांव में 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित था। खिलाड़ियों में सनी कुमार एवं रौशन कुमार, सौभाग्य सिद्धार्थ एवं काजल कुमारी शामिल है। प्रशिक्षण उपरांत सभी खिलाड़ी 2 जनवरी को मूरी से जम्मू-तवी एक्सप्रेस द्वारा पंजाब राज्य के लुधियाना के लिए रवाना हुए। वे 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पलामू ज़िला गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा पलामू ज़िले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड के लिए पदक जीतकर लौटेंगे। पलामू ज़िला गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा कि यह ज़िले के लिए गर्व की बात है कि हर वर्ष पलामू के खिलाड़ी गतका खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पलामू ज़िला गतका संघ के कोषाध्यक्ष गुरबीर सिंह, प्रदीप नारायण, मन्नत बग्गा, प्रदीप मेहता, अमरेश कुमार, सह-सचिव दीपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




