सांसद ने बरवाडीह चिरिमिरी-अंबिकापुर रेललाइन के लिए मंत्री से मिले

Dec 06, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सांसद ने पलामू क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं में सुधार और नई रेलवे परियोजनाओं के निर्माण की मांग की। उन्होंने बरवाडीह चिरिमिरी-अंबिकापुर और गया इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइनों पर चर्चा की।

सांसद ने बरवाडीह चिरिमिरी-अंबिकापुर रेललाइन के लिए मंत्री से मिले

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे से जुड़ी यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की। पलामू संसदीय क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और रेलवे परियोजनाओं के निर्माण की मांग पर सांसद के साथ रेल मंत्री ने गहन चर्चा की। सांसद ने बताया कि 182 किलोमीटर लंबी बरवाडीह चिरिमिरी-अंबिकापुर तक और 108 किमी लंबी गया (शेरघाटी) इमामगंज-डालटनगंज (कजरी) तक नई रेलवे लाइन को लेकर गहन चर्चा हुई। दोनों रेलवे परियोजनाओं का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है और रेलवे बोर्ड को इसे समर्पित किया जा चुका है।

मंत्री ने उक्त दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में तेजी लाने का निदेश दिया है। रेलवे बोर्ड ने ठंड के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक बंद करने का निर्णय को निरस्त करते हुए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः परिचालन प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। सांसद ने उक्त के अलावा टनकपुर बरवाडीह त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस जो बरवाडीह से चलकर पलामू संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों यथा डालटनगंज, गढ़वा रोड़, गढ़वा, मेराल ग्राम, नगर उटारी एवं विढ़मगंज होकर जाती थी, का परिचालन कोविड-19 के कारण बंद कर दी गयी थी। इसके स्थान पर नई ट्रेन बरवाडीह या रांची से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलाने की मांग की है। वंदे भारत ट्रेन को रांची से लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड़ एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाने, अपकमिंग टाटा से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को डालटनगंज, गढ़वा रोड़ एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाने, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन के दिनों में बदलाव करने, गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन से गढ़वा रोड़ वाया डालटनगंज होते हुए रांची तक प्रतिदिन शाम-सुबह नई मेमू ट्रेन का परिचालन कराने की मांग की है। इसके अलावा रांची से वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़ होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलाने, रांची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन चलाने, हावडा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुबंई तक करने, मेराल ग्राम स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस का ठहराव देने, रांची चोपन ट्रेन का मेराल स्टेशन पर ठहराव देने, हावडा भोपाल एक्सप्रेस का नगर उटारी स्टेशन पर ठहराव देने, गरीब रथ ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने, गरीब रथ ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाय। पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का रजहरा स्टेशन पर ठहराव देने, चोपन से देवघर वाया डालटनगंज होकर बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए ट्रेन चलाने, कोलकता अहमदाबाद ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन करने, बरवाडीह डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन जो बरवाडीह से चलकर डेहरी ऑन सोन तक चलती है। उक्त ट्रेन का विस्तार वाया सासाराम-आरा स्टेशन तक करने तथा मदार-रांची स्पेशल को नियमित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।