डीसी व एसपी ने केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण, कई सीसीटीवी मिले खराब

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पलामू केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया। लगभग दो घंटे तक चले इस निरीक्षण में जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई और कैदियों की व्यवस्थाओं की जांच की गई। कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिन्हें तुरंत मरम्मत करने का आदेश दिया गया।

डीसी व एसपी ने केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण, कई सीसीटीवी मिले खराब

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार की देर रात में मेदिनीनगर स्थित पलामू केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण अभियान के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कैदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे से शुरू हुई छापेमारी रात साढ़े ग्यारह बजे तक चली। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जेल के विभिन्न वार्डों की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पाया कि जेल परिसर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।

अधिकारियों को तत्काल कैमरों की मरम्मत कराने एवं सभी कैमरों को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।उपायुक्त ने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निगरानी प्रणाली को हर हाल में दुरुस्त रखना जरूरी है। अधिकारियों ने जेल के किचन, कैदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, प्रभारी जेल अधीक्षक सह कार्यपालक दंडाधिकारी अनंत कुमार झा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। प्रभारी जेल अधीक्षक सह कार्यपालक दंडाधिकारी अनंत कुमार झा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।