पलामू में आरटीई के तहत अब तक नहीं हो सका गरीब बच्चों का दाखिला

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीब बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च थी, लेकिन अब तक नामांकन प्रक्रिया बाधित है। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ ने कहा कि गर्मी छुट्टी के पहले सभी बच्चों का नामांकन कर दिया जाएगा।

पलामू में आरटीई के तहत अब तक नहीं हो सका गरीब बच्चों का दाखिला

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीब व अभिवंचित बच्चों का दाखिला नहीं हो सका है। हालांकि ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च थी। वहीं दूसरी ओर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एक अप्रैल से नए सत्र की शुरूआत भी हो गई है। सत्र शुरू एक माह से अधिक समय बीतने के बाद बाद भी बच्चों के दाखिला नहीं होन से अभिभावक परेशान हैं। चालू सत्र में 18 मान्यता प्राप्त स्कूलों में 312 सीटों के विरूद्ध 434 आवेदन आया है। आरटीई पोर्टल बिड्स फेयर प्राइवेट लिमिटेड संचालित करता है। दो सालों से मेंटेनेस चार्ज शिक्षा विभाग की ओर भुगतान नहीं किये जाने के कारण पोर्टल को 10 मार्च के बाद से बंद कर दिया गया है। इस कारण नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गई है।

समग्र शिक्षा अभियान का बयान

समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि दो साल का मेंटेनेंस चार्ज 69 हजार रुपए बकाया था। जिसका भुगतान अभी हाल में कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि गर्मी छुट्टी के पहले तक सभी बच्चों का नामांकन मान्यता प्राप्त स्कूलों में करा दिया जाएगा। पहले जिला शिक्षा अधीक्षक आरटीई को देखते थे,परंतु अब समग्र शिक्षा अभियान आरटीई के तहत नामांकन प्रक्रिया करने की जिम्मेवारी दी गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं में सामर्थ्य सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब व अभिवंचित बच्चों का नामांकन होगा। आरटीई तहत पलामू जिले में संचालित 18 मान्यता प्राप्त स्कूलों में ओरिएंट पब्लिक सकूल में 15 सीटों पर दाखिला होना है। इसी प्रकार ब्राइट लैंड सकूल में 20, ब्राईट लैंड संस्कृति स्कूल में पांच, विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में आठ, ऑक्सफोर्ड पब्लिक में पांच, भुनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में 10, संत मरियम स्कूल में 50, आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला में पांच, कैंब्रीज पब्लिक स्कूल में 38, रोटरी स्कूल चैनपुर में 20, एलिट पब्लिक स्कूल में 10, सनातन विद्या निकेतन में 10, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में 10, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में 20, एमके डीएवी पब्लिक सकूल में 20, एसएलए पब्लिक स्कूल में 40, दीप्ति निकेतन स्कूल में 15, भागमाणिक चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल में 11 सीटों पर दाखिला होना है।

सामान्य प्रश्न

पलामू में बच्चों का दाखिला क्यों नहीं हो पाया?
पलामू में बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया क्योंकि आरटीई पोर्टल को 10 मार्च के बाद बंद कर दिया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।