Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu Education Department Releases Pending Salary List for High School Teachers Since 1993
पलामू में जारी हुआ हाई स्कूल के 179 शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान की सूचि

पलामू में जारी हुआ हाई स्कूल के 179 शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान की सूचि

संक्षेप:

पलामू शिक्षा विभाग ने 1993 से लंबित हाई स्कूल शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान की सूची जारी की है। इसमें 179 शिक्षकों के नाम हैं, जिनमें से केवल 127 के मूल अभिलेख मिलान किए गए हैं। शिक्षकों को प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। कई शिक्षक रिटायर हो चुके हैं या निधन हो चुके हैं।

Jan 09, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू शिक्षा विभाग ने 1993 से लंबित हाई स्कूलों के शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान की सूचि जारी कर दी है। 1993 से लेकर 31.12.2023 तक के 179 हाई स्कूलों के प्रवरण वेतनमान देने के लिए सूचि जारी की गई है। जारी पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने कहा है कि प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति पर विचार करते समय देय तिथि से पांच वर्ष पूर्व का विहित प्रपत्र में वार्षिक गोपनीय चारित्री एवं स्वच्छता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से 2023 तक के स्नातक प्रशिक्षित प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति के लिए तैयार की गई वरीयता सूची में अंकित कुल 179 शिक्षकों का नाम अंकित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें मात्र 127 शिक्षकों का प्राप्त फोल्डर फाइल मूल अभिलेख/छाया प्रति से मिलान किया गया है। शेष यथावत है। किसी भी अर्हंताधारी शिक्षकों का पांच वर्ष का वार्षिक गोपनीय चरित्र एवं कार्यकलाप स्वच्छता प्रमाण पत्र कार्यालय को प्राप्त नहीं है। वरीयता सूची में अंकित शिक्षकों के नाम के सामने कॉलम में दर्शायें गए फोडर फाइल अप्राप्त रहने वाले शिक्षक अपना सभी मूल शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मूल सेवा पुस्तिका पत्र निर्गत की तिथि से एक पक्ष के अंदर कार्यालय को जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय सीमा के अंदर अप्राप्त रहने की स्थिति में और बाद में प्राप्त होने के पश्चात उनका दावा/आपति अमान्य समझा जाएगा। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार दुबे ने बताया कि सभी शिक्षक रिटायर हो चुके हैं। ऐसे स्थिति में संबंधित स्कूल रिटायर शिक्षकों का पांच साल का वार्षिक गोपनीय चरित्र एवं कार्यकलाप स्वच्छता प्रमाण पत्र कैसे देगा। इस कारण इसे शिथिल करने की जरूरत है।कई शिक्षक की मृत्यु भी हो चुकी है।