पलामू का इंस्पायर अवार्ड में 5073 नामांकन के साथ राज्य पहला स्थान
मेदिनीनगर में पलामू जिले ने इंस्पायर अवार्ड मानक में 5073 नामांकन के साथ झारखंड में पहला स्थान प्राप्त किया। 1221 विद्यालयों ने भाग लिया, और यह लगातार छठी बार है। पलामू ने देश में 33वां स्थान भी हासिल...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इंस्पायर अवार्ड मानक में सत्र 2025-26 में पलामू सर्वाधिक 5073 नामांकन दर्ज करते हुए संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान पर स्थापित हुआ जिसमें 1221 विद्यालयों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। वहीं देश में पलामू जिला 33वें स्थान पर रहा है। 30 सितंबर को सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की तिथि समाप्त हो गई। पलामू ने सत्र 2020-21 के अपने पूर्व के आंकड़े 5043 को भी पार कर लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पलामू लगातार छठी बार राज्य में प्रथम स्थान पर काबिज हुआ है और यह झारखंड राज्य का इकलौता जिला है जो देश के टॉप 50 जिलों में फिर से स्थान प्राप्त किया है।
इंस्पायर अवार्ड मानक नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करती है। यह डिपार्मेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार का एक अंग है जो नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कार्य करती है। चयनित छात्र-छात्राएं जिला, राज्य, देश होते हुए महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष अपना प्रदर्शन प्रस्तुत करते हैं और अंततः जापान के लिए भेजे जाते हैं। जिला स्तर पर चयनित प्रत्येक प्रतिभागी को 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। राज्य और राष्ट्र स्तर पर अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। डीइओ ने कहा कि पलामू जिला शिक्षा क्षेत्र में नित्य नवाचार कर रहा है और राज्य में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर बना हुआ है।पलामू के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना रहे हैं जो जिले के लिए गर्व की बात है। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने कहा पलामू विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में वर्ग छह से ही जागरुक है और प्रतिदिन नए आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में पलामू की दावेदारी राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने इस ऐतिहासिक मौके पर जिला के तमाम विद्यार्थियों शिक्षक, शिक्षिकाओं और प्रधानाध्यापकों को बधाई दिया है। इस वित्तीय वर्ष में देश में 33वें स्थान पर काबिज है इसके साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी में भी यहां के बच्चे सात में से दो इवेंट में अपना पोजीशन राष्ट्रीय स्तर पर बनाया है। डीइओ और डीएसइ कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व का प्रतिफल है कि सभी विद्यालय प्रधान शिक्षक- शिक्षिकाएं अपने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




