
इंस्पायर अवार्ड के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 14 विद्यार्थी रांची रवाना
पलामू जिला ने इंस्पायर अवार्ड 2024-25 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 134 प्रतिभागियों में से 14 प्रतिभागी पलामू से चयनित हुए हैं। इन छात्रों ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यात्रा की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इंस्पायर अवार्ड वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत पलामू जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर से प्रथम स्थान पर स्थापित हुआ है। पूरे राज्य से 134 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक पलामू से 14 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। पलामू विगत कई वर्षों से राज्य में प्रथम स्थान पर न केवल प्रोटोटाइप सबमिशन में बल्कि नामांकन में भी प्रथम स्थान पर बना हुआ है। शुक्रवार को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पलामू के चयनित एक छात्रा और 13 छात्र समेत कुल 14 विद्यार्थी रांची के लिए रवाना हुए। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश और सहायक जिला नोडल पदाधकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने शुभकामना व्यक्त किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों में विश्रामपुर प्रखंड के आर प्लस टू जनता स्कूल से वफा आलम, हैदरनगर प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय कुकही से आकाश कुमार तथा अमन कुमार, हुसैनाबाद प्रखंड के हार्वे उच्च विद्यालय से सौरभ कुमार, मनातू प्रखंड के मध्य विद्यालयसे पीयूष उरांव, मेदिनीनगर प्रखंड के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल से अमित कुमार एवं मध्य विद्यालय रेड़मा से पीयूष कुमार पांडेय, नावा बाजार प्रखंड के उच्च विद्यालय कंडा से राजकुमार, पांकी प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय पांकी से नीतीश कुमार एवं मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर से शशिकांत कुमार महतो, सतबरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय हलुमाड से सत्यम कुमार तिवारी, तथा तरहसी प्रखंड के मध्य विद्यालय लालगड़ा से महिमा कुमारी, सत्यम कुमार एवं शुभम राजकुमार रांची गए। इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में सर्वप्रथम विद्यार्थी विद्यालय स्तर से चयनित होते हुए अपने सिनॉप्सिस को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करते हैं। चयनोपरांत प्रत्येक प्रतिभागी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 हजार रुपए की दर से डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपलोड किए गए सिनॉप्सिस के आधार पर चयन होता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




