Palamu District Schoolchildren Lack Winter Clothing Despite Fund Allocations आधा ठंड खत्म होने पर भी सभी स्कूली बच्चों को नहीं मिली राशि, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu District Schoolchildren Lack Winter Clothing Despite Fund Allocations

आधा ठंड खत्म होने पर भी सभी स्कूली बच्चों को नहीं मिली राशि

मेदिनीनगर में, पलामू जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब तक स्कूली पोशाक, स्वेटर और जूता-मोजा की राशि नहीं मिली है। 70.90% बच्चों को ही राशि प्राप्त हुई है। 2024 में 3,09948 बच्चों को राशि मिलनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूThu, 26 Dec 2024 02:27 AM
share Share
Follow Us on
आधा ठंड खत्म होने पर भी सभी स्कूली बच्चों को नहीं मिली राशि

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वर्ष 2024 के आधा ठंड खत्म हो गया है। इसके बावजूद भी अभी भी पलामू जिले सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत सभी बच्चों को स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि नहीं मिल पाया है। अभी तक जिले के 70.90 प्रतिशत बच्चों को ही पोशाक मद की राशि मिल पाया है। जिले में 2564 स्कूल संचालित हैं। चालू वर्ष में वर्ग एक से आठवीं तक के 3,09948 बच्चों को स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि देना है, जिसमें अभी तक 2,19,742 बच्चों को ही रााशि मिल पाया है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ राजेश कुमार ने बताया कि वर्ग एक और दो 77314 बच्चों की राशि संबंधित स्कूलों के एसएमसी के खाते में राशि हस्तांरित कर दिया गया है। वहीं वर्ग तीन से आठवीं कक्षा के बच्चों की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर शेष बच्चों बच्चों को डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करा दी जाएगी,इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डीबीटी के माध्यम से 2,32634 बच्चों को राशि देना है,जिसमें अब तक 142428 बच्चों को डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करा दिया गया है। शेष बचे 90206 बच्चों को राशि भेजने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं जिन स्कूलों के स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में वर्ग एक और दो के बच्चों को राशि भेजी गई है,उसमें से अधिकांश स्कूलों ने अभी तक क्रय कर बच्चों को स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा उपलब्ध नहीं कराया है। इस ठंड में स्कूली बच्चे पिछले साल के स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा पहकर स्कूल आ रहे हैं। इस वर्ष स्कूली पोशाक मद में जिले को 18 करोड़, 59 लाख, 68 हजार 800 रुपए आवंटन मिला है। वर्ग एक और दो के बच्चों को छह सौ और वर्ग तीन से आठवीं तक के बच्चों को 760 रुपए में दो सेट स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा क्रय करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।