
डायटिशियन के बगैर संचालित है पलामू कुपोषण उपचार केंद्र
पलामू जिले में सभी कुपोषण उपचार केंद्र बिना डायटिशियन के चल रहे हैं। चैनपुर, सदर, हुसैनाबाद, बिश्रामपुर और पांकी में 5 केंद्र हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि एएनएम को प्रशिक्षित कर डायटिशियन का कार्य कराया जा रहा है। सभी केंद्रों पर संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सभी कुपोषण उपचार केंद्र बिना डायटिशियन के संचालित किया जा रहा है। जिले में 5 कुपोषण उपचार केंद्र चैनपुर, सदर, हुसैनाबाद, बिश्रामपुर और पांकी में संचालित किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कुपोषण उपचार केंद्र के लिए कोई डायटिशियन नहीं है। एएनएम को ही प्रशिक्षित कर डायटिशियन का कार्य कराया जा रहा है। सभी केंद्रों पर प्रावधानों के अनुसार संतुलित भोजन दिया जाता है। सीएचसी चैनपुर में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र 15 बेड का है। फिलवक्त यहां 6 बच्चे का उपचार हो रहा है। इस केंद्र में न्यूट्रीशन काउंसलर है और भोजन पकाने के लिए कुक उपलब्ध है।

जनवरी से 12 दिसंबर तक 135 बच्चो का उपचार किया गया है। एमआरएमसीएच में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र 10 बेड का है। फिलवक्त यहां 8 बच्चे का उपचार हो रहा है। यहां भी एएनएम के अलावे केवल एक कुक उपलब्ध है। जनवरी से नवंबर तक यहां 123 बच्चों का उपचार किया गया है। एमआरएमसीएच में बच्चे का उपचार करा रहे संध्या देवी ने कहा कि सुबह सात बजे टीएफ,10 बजे खिचड़ी, 1 बजे खाना दाल, चावल व सब्जी, 3 बजे टीएफ, 04 बजे बच्चे को हलवा, रात को रोटी सब्जी दिया जाता है। अभिभावकों को 2 टाइम खाना मिलता है और प्रत्येक बच्चे के आधार पर 130 रुपए अतिरिक्त दिया जाता है। सीएचसी पांकी में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र में 10 बेड है। फिलवक्त 4 बच्चे का उपचार हो रहा है। यहां भी न्यूट्रीशन काउंसलर और कुक उपलब्ध है। हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र 10 बेड का है। फिलवक्त यहां केवल 1 बच्चे का उपचार किया जा रहा है। चालू वर्ष में महज 46 बच्चो का उपचार किया गया है। सीएचसी बिश्रामपुर में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र के बारे में प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने कोई जानकारी नही दिया। उन्होंने कहा कि अभी वे छुट्टी पर है इसलिए जानकारी नहीं दे पाएंगे। फोटो--एमआरएमसीएच स्थित कुपोषण उपचार केंद्र

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


