नियमित प्रश्नोत्तरी के साथ में प्रशिक्षण समाप्त
पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ऑफिसरों के लिए नियमित टीकाकरण से संबंधित प्रशिक्षण का दूसरा बैच बुधवार को समाप्त किया। इस प्रशिक्षण में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित किया गया। 33 मेडिकल ऑफिसरों को सही टीकाकरण प्रक्रिया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले के मेडिकल ऑफिसर का नियमित टीकाकरण से संबंधित दूसरे बैच का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण सत्र के अंतिम डेटा रिकॉर्डिंग के डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं रिपोर्टिंग को वीसीसीएम ने संबोधित किया। प्रशिक्षण अतर्गत प्रश्नोत्तरी और गृह संदेश देने के कार्य को एमएमओ डब्लूएचओ ने पूर्ण किया। इसके साथ ही 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया। प्रशिक्षण के तहत मंगलवार को एसएमओ, डब्लूएचओ ने सुपरविजन, मॉनिटरिंग, वैक्सीन डिमांड को बढ़ाना सहित अन्य तथ्यों को डॉ निखिल निशांत ने बताया। सही तरीके से वेक्सीन की प्रक्रिया को डीआरसीएचओ डॉ अवधेश सिंह ने बताया।
कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा व लातेहार के 33 मेडिकल ऑफिसर का नियमित टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया। सभी मेडिकल ऑफिसर को 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक के रूप में सुरेंद्र रवि आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


