Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu District Farmers Struggle Due to Waterlogging and Road Construction
राजा मेदिनी राय के वंशजों के पंचायत में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी

राजा मेदिनी राय के वंशजों के पंचायत में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी

संक्षेप:

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड की रबदा पंचायत में किसानों की धान रोपनी में समस्या आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) की फोरलेन सड़क के निर्माण से जल प्रवाह रुक गया है, जिससे खेतों में बारिश का पानी...

Oct 19, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड की रबदा पंचायत मुख्य रूप से प्रतापी राजा मेदिनी राय के वंशजों का निवास स्थान है। परंतु इस वर्ष किसानों के खेतों में धान की रोपनी सही तरीके से नहीं हो सकी है। ऐतिहासिक जामुन आहर के बीच से होकर गुजरी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) की फोरलेन सड़क से जल प्रवाह रुक गया है। खेतों में बारिश का पानी जमा हो गया जिससे खेतों में आहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई सुलभ कराने वाला यह आहर दलदली क्षेत्र में बन गया है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान में रबदा पंचायत के निवासियों ने कहा अन्य समस्या का निदान हो अथवा न हो जामुन आहर से जुड़ी समस्या तत्काल दूर हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रस्तुति मनोज प्रसाद की।