Palamu News: 30 सितंबर तक पलामू में फार्म-6 से जुड़े 63,467 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई है : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर पलामू जिले के निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है। 30 सितंबर तक 63,467 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 14 अक्तूबर तक सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और अंतिम सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Palamu News: 30 सितंबर तक पलामू में फार्म-6 से जुड़े 63,467 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई है : उपायुक्त

Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को पलामू जिले के राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन पांच अगस्त को हो चुका है। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 30 सितंबर तक निर्धारित थी। अब प्राप्त दावे-आपत्तियों के नोटिस, सत्यापन एवं निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। 30 सितंबर तक जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रपत्र-6 से संबंधित कुल 63,467 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 23,619 तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 39,848 आवेदन हैं।

राजनीतिक दलों की भूमिका

उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कुल 4,739 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। दावे-आपत्तियों के निस्तारण और नोटिस प्राप्त मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू तरीके से पूरा कराने में सभी राजनीतिक दल स्तर से अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। जरूरत के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेल्प डेस्क और विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से रन बसेरों में रहने वाले लोगों, मजदूरों, गरीब एवं बेघर नागरिकों समेत जरूरतमंद लोगों को सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाताओं को प्रक्रिया की सही जानकारी देने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आग्रह किया और बताया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं के घर जाकर बीएलओ दस्तावेज जुटाएंगे, 14 अक्तूबर तक सत्यापन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नो मैपिंग एवं अन्य विसंगतियों के कारण नोटिस प्राप्त मतदाताओं के मामलों में संबंधित बीएलओ घर जाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे। इसके बाद दस्तावेजों को भारत निर्वाचन आयोग नेट/बीएलओ एप अपलोड किया जाएगा। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मामले में निर्णय लेंगे। सामान्य परिस्थितियों में ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के लिए निर्वाचन कार्यालय बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में जरूरत के अनुसार ऑनलाइन सुनवाई की जा सकेगी।

प्रशासनिक उपाय

उपायुक्त ने कहा कि पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने दलों से अपील की कि वे नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें और अफवाह या भ्रम की स्थिति से बचने के लिए आधिकारिक जानकारी ही साझा करें। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

सबसे सामान्य प्रश्न

✦मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की अंतिम तिथि क्या है?−
अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: 30 सितंबर तक पलामू में फार्म-6 से जुड़े 63,467 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुई है : उपायुक्त