पलामू के बर्खास्त अनुसेवकों ने धरना स्थल पर मनाया त्योहार
पलामू जिले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर बर्खास्त 251 अनुसेवकों का संघ समायोजन की मांग कर रहा है। अनुसेवक मकर संक्रांति के अवसर पर रांची के नागा बाबा खटाल के पास धरना दे रहे हैं। उन्होंने 3 जनवरी को न्याय पद यात्रा शुरू की थी और 8 जनवरी से धरना पर हैं।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर बर्खास्त 251 अनुसेवकों का संघ समायोजन करने की मांग को लेकर बुधवार को रांची के नागा बाबा खटाल के समीप मकर संक्रांति मनाया। रांची में नागा बाबा खटाल के पास धरना दे रहे है। बर्खास्त अनुसेवकों ने अपनी मांगों को लेकर तीन जनवरी को पलामू समाहरणालय से न्याय पद यात्रा शुरू किया था। भिक्षाटन करते हुए आठ जनवरी को रांची पहुंचे और तब से धरना पर बैठे हुए हैं। संघ के अध्यक्ष विवेका कुमार शुक्ला ने कहा कि सात दिनों से सभी हड़ताल पर डटे हुए हैं, परंतु अभी तक कोई सुध लेने धरना स्थल पर न नहीं पहुंचा है।
राज्य में एक ही नियमावली के तहत चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति हुई तो सिर्फ पलामू जिले के ही अनुसेवकों को ही क्यो बर्खास्त किया गया? यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सेवा का समायोजन व बकाया का भुगतान की मांग को लेकर संघ आंदोलन कर रहा है। सुधाकर दुबे, कुनील शुक्ला, राकेश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, नीरज यादव आदि धरना पर बैठे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


