
ग्राहकों को नहीं मिल रहा है सही वजन, विभाग शिथिल
पलामू में माप-तौल कार्यालय की शिथिलता के कारण ग्राहक प्रतिदिन ठगे जा रहे हैं। खुदरा कारोबारी बिना मानक के तराजू से सामान तौलकर ग्राहकों को कम वजन दे रहे हैं। माप-तौल विभाग की जांच के अभाव में उपभोक्ता लगातार घटतौली का शिकार बन रहे हैं। विभाग ने जल्द ही जांच करने का आश्वासन दिया है।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में माप-तौल कार्यालय के शिथिल कार्य-प्रणाली के कारण ग्राहक प्रतिदिन ठगे जा रहे हैं। खुदरा कारोबारी ग्राहकों को घिसे हुए पुराने बटखरे और बिना मानक वाले तराजू से तौल कर सामान दे रहे हैं। बाजार में पत्थरों, इट्टों आदि के बटखारे से तौल कर सब्जी बेची जा रही है। पिछले कई सालों से पलामू के बाजार, दुकान, जन-वितरण प्रणाली की दुकानों में माप-तौल विभाग की ओर से बटखारे और इलेक्ट्रॉनिक कांटो की जांच के लिए रेड नहीं किया है। जिला से लेकर प्रखंडों तक घटतौली का बोलबाला है। कम वजन को लेकर कोई नियंत्रण नहीं है। जन वितरण प्रणाली के दुकानों में भी कम वजन मिलने का शिकायत मिलते रह रहा है।
पलामू के माप तौल कार्यालय के प्रभारी सहायक नियंत्रक संजय कुमार भगत ने बताया कि पलामू के बाजार और दुकानों में कांटो के बटखारे की जांच अभी नहीं हुई है। विभागीय स्तर से बहुत जल्द बटखारे और इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच की जाएगी। बाजार में प्रति किलोग्राम 50 से 100 ग्राम सामान कम देने की लगातार शिकायत मिल रही है। बाजार में कई जगहों पर सब्जी विक्रेता पुराने और बिना मानक वाले तराजू का उपयोग कर समान की लेन देन कर रहे हैं। ग्राहकों ने कहा कि पलामू जिला में माप-तौल विभाग का कोई क्रिया-कलाप नहीं होने से बाजार में उपभोक्ता लगातर ठगे जा रहे हैं। विभाग केवल संस्थानों को माप-तौल का रजिस्ट्रेशन करने में व्यस्त है। इलेक्ट्रॉनिक कांटे का भी वार्षिक सत्यापन नहीं होने से कई कई व्यवसाई उसके मानक के साथ छेड़छाड़ कर कम वजन ग्राहकों को दे रहे हैं। प्रखंड स्तर ही नहीं बल्कि जिला मुल्य्यालय सिटी मेदिनीनगर में भी कई साल से एक बार भी जांच अभियान नहीं चलाया गया है। पलामू जिले के उपभोक्ता प्रतिदिन कम वजन के शिकार हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




