Palamu News: मुक्केबाजी के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, पलामू
share

Palamu News: पलामू बॉक्सिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में उत्कृष्टता प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बैठक में मुक्केबाजी के विकास, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और नियमित प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की अपील की गई।

Palamu News: मुक्केबाजी के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू बॉक्सिंग एसोसिएशन की रविवार को जिला परिसदन में कार्यकारिणी बैठक में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बैठक में जिले में मुक्केबाजी के विस्तार, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान, नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। ग्रामीण और प्रखंड स्तर तक मुक्केबाजी को पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने की। उन्होंने कहा कि पलामू में मुक्केबाजी की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य खिलाड़ियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ियों से खेल को अनुशासन, संघर्ष और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाने की अपील की। जिला सचिव अजय साहू ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चंद्र कुमार पांडेय, राज्य प्रभारी अनुपम तिवारी, खुर्शीद आलम, सानू खान समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक के उत्तरार्ध में समीक्षा कुमारी, आकृति कुमारी, जयंती कुमारी, अंशु कुमारी, कंचन कुमारी, संजना कुमारी, राजनंदन यादव और अमित कुमार कुशवाहा समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: मुक्केबाजी के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित