Palamu News: बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न

हिन्दुस्तान, पलामू
share

Palamu News: पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर के छहमुहान चौक पर जश्न मनाया। मंगलवार शाम कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और मिठाइयां बांटीं। पार्टी नेताओं ने उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और सफल कार्यकाल की कामना की।

Palamu News: बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न

Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पलामू जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के पलामू यूनिट के कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर स्थित छहमुहान चौक पर मंगलवार की शाम में एकत्रित होकर एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। झारखंड प्रदेश भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बृजमोहन राम एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया।

पद मिलने या नहीं मिलने, दोनों परिस्थितियों में उनकी पार्टी के विचारों के प्रति निष्ठा और समर्पण बना रहा। उनकी इसी प्रतिबद्धता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया जाना पार्टी के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में प्रेम सिंह, नरेंद्र पांडेय, विभाकर पांडेय, उदय शुक्ला, विपुल गुप्ता आदि ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न