Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBJP Demands Dismissal of Health Minister in Jharkhand Over Corruption and HIV Incident
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मंत्री को बर्खास्त करें : भाजपा

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मंत्री को बर्खास्त करें : भाजपा

संक्षेप:

भाजपा की पलामू यूनिट ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। चाईबासा के सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्वस्त बताया।

Nov 04, 2025 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भाजपा की पलामू यूनिट ने सोमवार को मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में धरना देकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। चाईबासा के सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा देने और स्वास्थ्य विभाग में फैले कथित भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने, स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार सख्ती से रोक लगाने की भी मांग की गई है। एक दिनी धरना के बाद जिला भाजपा की टीम ने उपायुक्त से समाहरणालय में मिलकर राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में धरना दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस क्रम में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन राज्य के सरकारी अस्पतालों में हृदय विदारक घटनाएं घट रही। डॉक्टर्स, दवाई, बेड, एम्बुलेंस के अभाव से त्रस्त गरीब जनता को अब सरकारी अस्पतालों में मौत परोसे जा रहे। विगत दिनों चाईबासा सदर अस्पताल में जिस प्रकार से थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए गए उससे राज्य के स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो गई है। अब गरीब जनता भी सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए 100 बार सोचने को विवश हैं। सिविल सर्जन मनमाने ठेकेदारों को टेंडर बांट रहे, जिससे घटिया सामग्रियों की आपूर्ति हो रही है। प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप धड़ल्ले से बिक रहे और विभागीय मंत्री औचक निरीक्षण का नाटक कर रहे। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए भाजपा ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद किया है। धरना में विपिन बिहारी सिंह, ओम प्रकाश पप्पू, शुभम प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, ज्योति पांडेय, विजय ठाकुर, अविनाश वर्मा, शिव कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, अजय सिंह, सरवन प्रसाद, विपुल गुप्ता, मंगल सिंह, सोमेस सिंह, समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।