
एसीबी ने जनवरी से अब तक 10 लोगों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 2025 से अब तक 10 सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने विभिन्न आवेदनों के आधार पर छापेमारी की और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की। पीड़ित नागरिक गोपनीय रूप से एसीबी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) प्रमंडलीय कार्यालय की टीम ने वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक कार्रवाई करते हुए 10 सरकारी कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसीबी पलामू के एसपी विकास पांडेय ने बताया कि विभिन्न आवेदनों के आधार पर प्रथमिक निगरानी और सत्यापन के बाद सभी मामलों में छापेमारी कर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि एसीबी टीम जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। यदि किसी विभाग में कोई कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो पीड़ित सीधे एसीबी कार्यालय में गोपनीय रूप से आवेदन दे सकते हैं या जारी किए गए फोन नंबर पर सूचना साझा कर सकते हैं।शिकायतकर्ता

की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।एसीबी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में पलामू लातेहार और गढ़वा जिला के कई विभागों में तैनात कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।बरवाडी लातेहार अंचल के राजस्व उप निरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम, रमना गढ़वा प्रखंड के बीपीओ प्रभु कुमार, गढ़वा कार्यालय के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी, लातेहार अंचल के राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार, नावा बाजार पलामू अंचल के सीओ शैलेश कुमार,लातेहार मनिका प्रखंड के रोजगार सेवक चंदन कुमार राम, रमकंडा गढ़वा अंचल के राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार यादव,स्वास्थ्य केंद्र लातेहार के मलेरिया तकनीकी पदाधिकारी अजय कुमार भारती, लातेहार जिला परिषद के प्रधान सहायक संतोष सिंह और चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




