स्कूली बच्चों का 30 मई तक अपार आईडी नहीं बना तो पोर्टल हो जाएगा बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने 30 मई तक बच्चों का अपार आईडी बनाने की बैठक की। उन्होंने कहा कि प्राईवेट और सरकारी स्कूलों को इसमें अधिक रुचि लेनी चाहिए। 21 मई तक सभी सरकारी हाई स्कूलों को निर्देश दिया गया है। जिले में 2900 स्कूलों में से 2652 स्कूलों ने अभी तक आईडी बनाई है।

स्कूली बच्चों का 30 मई तक अपार आईडी नहीं बना तो पोर्टल हो जाएगा बंद

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने पलामू जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अपार आईडी बनाने को लेकर ,बीइइओ, बीपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक की।

बैठक का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि यदि 30 मई तक बच्चों का अपार आईडी नहीं बन पाएगा तो 30 मई को भारत सरकार पोर्टल को बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में संचालित प्राईवेट स्कूल इस दिशा में जितना रूचि लेनी चाहिए वह नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारी हाई स्कूल भी इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने 21 मई तक सभी सरकारी हाई स्कूलों को हरहाल में बच्चों का अपार आईडी जेनरेट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 21 मई तक जिन हाई स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी नहीं बनेगा तो संबंधित स्कूलों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आईडी बनाने की स्थिति

समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने कहा कि जिले में सरकारी और गैर सरकारी मिलाकर 2900 स्कूल संचालित हैं। इसमें अभी तक 2652 स्कूलों के ही बच्चों का अपार आईडी बना है। उन्होंने जिले में पांच लाख एक हजार बच्चों का अपार आईडी बनाया जाना है। इसमें अभी तक चार लाख 74 हजार ही अपार आईडी बना है। जिले में अभी तक दो लाख 78 हजार आधार फेरिफाइड करना है,इसमें अभी तक एक लाख 95 हजार का आधार फेरिवाइ किय गया है। अभी भी जिले में 83 हजार 793 बच्चों का आधार फेरिवाइ करना बचा है। उन्होंने कहा कि सबसे खराब स्थिति चैनपुर, मेदिनीनगर, पाटन, हुसैनाबाद, पांकी और छतरपुर प्रखंड का है। उन्होंने पांच प्रखंडों के शिक्षकों को इस दिशा में सार्थक पहल करने का निर्देश दिया है,ताकि निर्धारित तिथि के पहले सभी बच्चों का अपार आईडी बन सके। बैठक में सभी प्रखंडों के बीपीओ,बीइइओऔर कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

पलामू जिले में बच्चों का अपार आईडी बनाने की अंतिम तिथि क्या है?
30 मई
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।