शौर्य बना वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल में 10वीं परीक्षा में टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 2026 की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। शौर्य कुमार दुबे ने 95.4% अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। सभी 260 विद्यार्थियों ने अच्छे अंक से सफलता पाई। विद्यालय ने शत प्रतिशत पासिंग का गौरव प्राप्त किया।

शौर्य बना वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल में 10वीं परीक्षा में टॉपर

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 में बेहतरीन रिजल्ट लाया है। शौर्य कुमार दुबे ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष विद्यालय के 10वीं बोर्ड में 260 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और सभी बेहतर अंक से पास कर गए हैं। 94.6% अंक प्राप्त कर सम्राट कुमार सिंह ने द्वितीय तथा 94.4% लाकर अंकित कुमार एवं हर्ष पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेया कुमारी 93.6%, रिषु कुमार 93.4%, तनु कुमारी 92.4%, प्रिया कुमारी एवं व्योम राज 91.2%, आर्यन कुमार पांडेय 90% लाकर विद्यालय स्तर पर प्रथम दस में जगह बनाया है।

सम्राट कुमार सिंह को हिन्दी में 100 जबकि अंकित कुमार एवं हर्ष पाठक को कंप्यूटर में 99 अंक प्राप्त हुआ है।विद्यालय के अध्यक्ष बलिराम शर्मा ने रिजल्ट पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामना दी, साथ ही घोषणा की कि 11वीं में नामांकन कराने वाले उन छात्र-छात्राओं को शिक्षण शुल्क में र500/- प्रति माह की छूट दी जाएगी, जिनका अंक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक होगा। प्राचार्य अंजनी कुमार, विद्यालय के सचिव सत्येन्द्र कुमार, विद्यालय प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रेरित किया। विद्यालय के उप प्राचार्य अनीश कुमार पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक राम प्रवेश पंडित, उपेन्द्र सिंह, मनोज कुमार झा, राज कुमार शर्मा, कुंदन कुमार दुबे, विकास कुमार तिवारी, श्रीकांत शर्मा, मिथिलेश शर्मा, अंजनी तिवारी आदि भी सफल विद्यार्थियों को प्रेरित किया।फोटो--शौर्य कुमार दुबेफोटो--सम्राट कुमार सिंहफोटो--अंकित कुमारफोटो--हर्ष पाठक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।