रोटरी स्कूल में साइंस में मयंक व वाणिज्य में प्रिंसेस बने स्कूल टॉपर
चैनपुर के रोटरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया। मयंक गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने। वाणिज्य संकाय में प्रिंसेस कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर स्थित रोटरी (आनंद शंकर)स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र मयंक गुप्ता ने सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विज्ञान संकाय में मयंक गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम जबकि कुणाल सिंह ने 84.4 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा नवीन कुमार ने 83.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में प्रिंसेस कुमारी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की है। दूसरे स्थान पर वैभवी वर्मा ने 89.8 प्रतिशत अंक तथा तीसरे स्थान पर अंकिता गुप्ता ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन अनुग्रह नारायण शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की सच्ची कुंजी है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थी हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दिशा में सभी स्तर पर प्रयास को और बेहतर करने की जरूरत है। प्राचार्य अश्लेष कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। उन्हें विद्यार्थियों पर गर्व है। विद्यालय के विद्यार्थियों में अंग्रेजी में वैभवी वर्मा ने सर्वाधिक 98 अंक, हिंदी विषय में मयंक गुप्ता ने सर्वाधिक 95 अंक, पीएचई में साक्षी दुबे एवं अंकिता गुप्ता ने सर्वाधिक 93 अंक, रसायन शास्त्र में कुनाल सिंह ने सर्वाधिक 91 अंक, भौतिकी में मयंक गुप्ता ने सर्वाधिक 89 अंक, जीवविज्ञान में विभा सिंह ने सर्वाधिक 90 अंक, गणित में कुनाल सिंह ने सर्वाधिक 89 अंक, कंप्यूटर साइंस में साक्षी पांडेय ने सर्वाधिक 93 अंक, अर्थशास्त्र में अंकिता गुप्ता ने सर्वाधिक 92 अंक, लेखाशास्त्र में प्रगति सिमरन ने सर्वाधिक 83 अंक एवं बीएसटी में पीहू कुमारी ने सर्वाधिक 94 अंक प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


