केवी में लॉटरी से नामांकन, पारदर्शी प्रक्रिया में चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

केंद्रीय विद्यालय-पलामू में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा दो, तीन और आठ में रिक्त सीटों के लिए ऑफलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। बीडीओ जागो महतो की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही, जिसमें अभिभावक उत्सुकता से उपस्थित रहे। चयन की प्रक्रिया निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई।

केवी में लॉटरी से नामांकन, पारदर्शी प्रक्रिया में चयन

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय-पलामू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा दो, तीन एवं आठ की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑफलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर मेदिनीनगर के बीडीओ सह सीओ जागो महतो ने की। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। लॉटरी के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सुकता का माहौल बना रहा। अभिभावक अपने बच्चों के नाम की घोषणा का इंतजार करते हुए पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे। विद्यालय प्रशासन ने चयन की सभी प्रक्रियाओं को खुले रूप में संपन्न कर निष्पक्षता सुनिश्चित की।

प्राचार्य ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया सभी को समान अवसर देने के उद्देश्य से पारदर्शी प्रणाली के तहत संचालित होती है। नामांकन प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों की श्रेणी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अन्य श्रेणियों की सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने अभिभावकों से वेबसाइट पर पीडीएफ सूची देखकर नामांकन स्थिति जांचने और चयनित अभ्यर्थियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।