ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूमतगणना को निष्पक्षता व तेजी से पूरा करने में जुटे हैं अधिकारी व कर्मी

मतगणना को निष्पक्षता व तेजी से पूरा करने में जुटे हैं अधिकारी व कर्मी

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। पलामू के मेदिनीनगर और छतरपुर दोनों केंद्रों पर तत्परता व निष्पक्षता...

मतगणना को निष्पक्षता व तेजी से पूरा करने में जुटे हैं अधिकारी व कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 23 May 2022 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। पलामू के मेदिनीनगर और छतरपुर दोनों केंद्रों पर तत्परता व निष्पक्षता के साथ मतगणना किया जा रहा है। मेदिनीनगर सिटी के बैरिया स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना केंद्र का जिला निर्वाचन(पंचायत) पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, डीडीसी मेघा भारद्वाज, सदर एसडीओ राजेश कुमार साह मतगणना कार्य पर निगाह बनाए हुए हैं। मतगणना हॉल में जाकर भी पदाधिकारी व्यवस्था को चुस्त रखने का प्रयास कर रहे हैं। उपनिर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार भी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। छतरपुर स्थित मतगणना केंद्र पर निर्वाची पदाधिकारी सह छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी एनपी गुप्ता व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए हैं। मेदिनीनगर सिटी बैरिया बाजार समिति में मतगणना स्थल पर मतगणना अधिकारियों के लिए दोपहर के लिए खाना की व्यवस्था नहीं होने के कारण मतगणना कार्य में लगे हुए अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोजन के लिए शाम चार बजे अनाउंस भी करना पड़ा। सुरक्षा में लगे जवान भी तत्परता से जुटे रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें