नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम शुरू करेगा एनपीयू
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने नर्सिंग, फार्मेसी और एमएलटी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है। ये पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस कोर्स होंगे, जिससे पलामू प्रमंडल के छात्रों को लाभ होगा। वर्तमान में छात्र निजी संस्थानों में महंगे शुल्क चुका रहे हैं। एनपीयू प्रशासन जल्द ही इस पहल को आगे बढ़ाएगा।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नर्सिंग, फार्मेसी और एमएलटी पाठयक्रम शुरू करने की योजना बना रही है। यह पाठयक्रम सेल्फ फाइनेंस कोर्स होगा। एनपीयू में फिलवक्त नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम शुरू होने से इस क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रखने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल पलामू प्रमंडल के छात्र-छात्राएं, नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम निजी संस्थानों से कर रहे हैं। इसके लिए महंगे शुल्क चुकाना पड़ता है। कई छात्र-छात्राएं दाखिला नहीं ले पाते हैं। एनपीयू के डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय ने बताया कि नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम शुरू करने की दिशा में एनपीयू प्रशासन जल्द ही पहल करेगी, ताकि इस प्रमंडल के विद्यार्थियों को इन पाठयक्रमों का लाभ मिल सके।
एनपीयू प्रशासन ने 2025-26 में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के रूप में आर्ट एंड थियेटर, लाइब्रेरी साइंस और डिग्री मास कम्युनिकेशन शुरू किया था, परंतु इन पाठयक्रमों में नामांकन नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो सका। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पर आवेदन भी आमंत्रित किया गया था, परंतु कुछेक विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया था, इस कारण आर्ट एंड थियेटर, लाइब्रेरी साइंस और डिग्री मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के विद्यार्थियों की रुचि के मुताबिक पाठयक्रम संचालित करेगा, ताकि विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर इस क्षेत्र में अपना करियर भी बना सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


