
जिले के कई पार्क नए साल के स्वागत में है तैयार
नए साल के आगमन पर मेदिनीनगर में बच्चे और युवा उत्साहित हैं। पिकनिक और पार्कों की योजना बनाई गई है। गांधी पार्क और चियांकी पार्क में विशेष सजावट और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बच्चों के लिए खेल के मैदान, झूले और कैंटिन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हजारों लोग पार्कों में घूमने पहुँच रहे हैं।
मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। नए साल के आगमन को लेकर बच्चो से लेकर युवाओं मे खाशा उत्साह है। इसके लिए युवा और बच्चे पहले से ही पिकनिक और पार्कों मे घूमने के लिए योजना बना रखा है। विधालयों और कार्यालयों मे छुट्टी भी हो चुकी है। पर्यटकों को स्वागत के लिए जिले के सभी पार्कों मे विशेष तैयारी की गयी है। पार्कों को नए साल के स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाया भी गया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गए हैं। जिला मुख्यालय के गाँधी पार्क मे हर रोज हजारों की संख्या मे लोग घुमने पहुंच रहे हैं।
गांधी पार्क मे बच्चो को आकर्षित करने के लिए झूले, खेलने के लिए घास का मैदान, मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की सवारी की भी व्यवस्था किया गया है। बच्चो को स्ककेटिंग के लिए ट्रैक भी उपलब्ध है। वहीं खाने पीने के लिए कैंटिन की सुविधा भी उपलब्ध है। जहां इंडियन भेज के अलावा चिईनिज फूड का स्वादिष्ट व्यंजन मिल जा रहा है। मेदिनीनगर शहर के युवाओं के लिए पसंदीदा पार्क है। शहर से करीब सात किलोमीटर की दूरी परस्थित चियांकि पार्क प्राकृतिक रूप से लोगो को आकर्षित कर रहा है। विशेष लाइटिंग, चियांकी पहाड़ी शैलानियों को रोमांचित कर रहा है। चियांकी पार्क के संचालक गुडन कुमार ने बताया कि पार्क मे नए साल को लेकर विशेष तैयारी की गई है। बच्चो के लिए ओपन प्ले ग्राउंड, किड्स झूले लगाया गया है। सुरक्षा के दृष्टि से पार्क मे सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्क मे कैंटिन की सुविधा है। चियांकी पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर भी लोगो को आकर्षित कर रहा है। पार्क मे हर दिन पांच सौ से अधिक लोग घूमने पहुंच रहे हैं। नए साल मे पार्क घूमने वालों की संख्या हजार के करीब पहुंच जाएगा। इसके लिए पार्क मे भी तैयारी की जा रही है। चैनपुर के कुसुमदाहा स्थित मंदिर और पार्क मे घूमने वालो की संख्या बढ़ रही है। कुसुमदाहा मे हर दिन हजारों की संख्या मे लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर के अद्भुत बनावट और पार्किंग की सजावट लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। फोटो: मेदिनीनगर के चियांकी स्थित चियांकी पार्क

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




