Palamu News: एमआरएमसीएच में ओपीडी की नई समय-सारणी लागू, पहली पाली सुबह 9 बजे से चार घंटे के लिए
Palamu News: शीतकाल को देखते हुए पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी 1 अक्टूबर से लागू हुई है, जिसमें सुबह 9 से 1 बजे तक और 4 से 6 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा। प्रबंधन ने मरीजों से समय का ध्यान रखने की अपील की है।

Palamu News: एमआरएमसीएच में ओपीडी की नई समय-सारणी लागू, पहली पाली सुबह 9 बजे से चार घंटे के लिए मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शुरू हो गए शीतकाल को देखते हुए पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी एक अक्तूबर से लागू हो गई है। अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा। जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी चलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अधिसूचना के अनुपालन में शीतकाल के लिए ओपीडी का यह नया समय निर्धारित किया गया है。
नई समय-सारणी का विवरण
अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों से नई समय-सारिणी का ध्यान रखने की अपील की है। प्रबंधन ने कहा है कि मरीज निर्धारित समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें इलाज कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। एमआरएमसीएच में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 700 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के मरीजों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से आने वाले मरीज भी शामिल हैं। वहीं, अत्यधिक बीमारी वाले महीनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 1000 प्रतिदिन तक पहुंच जाती है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने को देखते हुए प्रबंधन ने समय में बदलाव की जानकारी मरीजों तक पहुंचाने पर जोर दिया है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को अब सुबह की पाली में दोपहर एक बजे तक और शाम की पाली में चार से छह बजे के बीच ओपीडी सेवा का लाभ मिलेगा। अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था शीतकाल के लिए लागू की गई है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया
सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू पाठक ने कहा कि नई व्यवस्था का लाभ निश्चित रूप से मरीजों को मिलेगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आने वाले मरीज अपना इलाज कराकर घर लौट सकत हैं जबकि दूसरी तरफ दूसरे पाली की ओपीडी का लाभ शहरी क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत मिश्रा, विकास सेठी, नीलेश चंद्रा आदि ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव बहुत जरूरी है। आज भी बड़ी आबादी सरकारी अस्पताल पर ही निर्भर है।

