केंद्रीय शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : मंच
झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में पेपर लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें शिक्षा मंत्री के साथ तस्वीर वायरल करने वाली प्रोफेसर मनीषा मंधारे भी शामिल हैं।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु ने बयान जारी कर कहा कि नीट यूजी-2026 परीक्षा में पेपर लीक की नैतिक जिम्मेवारी लेते हु केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सीबीआई ने पुणे के मॉडर्न कॉलेज के बॉटनी प्रोफेसर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया है,जिनकी तस्वीर शिक्षा मंत्री के साथ वायरल है। इस पेपर लीक मामले में जिस तरीके से सीबीआई ने राजस्थान भाजपा से जुड़े दिनेश बिवल समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है,वह भाजपा की संलिप्तता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सत्ता संरक्षित नकल व पेपर लीक माफियाओं द्वारा भाजपा की मिलीभगत से ब्लैक मनी, ब्लैक मेरिट व ब्लैक मैनेजमेंट के इस खेल में संघ व भाजपा का कलुषित चेहरा सामने आ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


