3 मई को मेदिनीनगर 4 केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 की परीक्षा, डीसी ने बनाई रणनीति
मेदिनीनगर में तीन मई को नीट यूजी-2026 की परीक्षा होगी। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए सभी संबंधितों से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी और परीक्षा नियमों के पालन की व्यवस्था की जा रही है।

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के चार केंद्रों पर तीन मई को नीट यूजी-2026 की परीक्षा होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की यह परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को पलामू समाहरणालय में नीट यूजी परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार, चारो सेंटर के सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्यों के साथ गहन बैठक करते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसके माध्यम से भविष्य के डॉक्टर्स का चुनाव किया जाता है। सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो ताकि हमारे देश व राज्य को योग्य एवं कर्मठ डॉक्टर्स मिल सके।
परीक्षा संचालन के लिए समन्वय
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा के बेहतर संचालन एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए सबों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की आवश्यकता है। निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना सब की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधितों से परीक्षा के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करवाने की बात कही। उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करें कि उनकी ओर से कोई चूक ना हो। उपायुक्त ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी 6 महत्वपूर्ण पॉइंट्स से सभी को अवगत कराया।
पुलिस की भूमिका
बैठक में विशेष रूप से मौजूद पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी यह ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ न ले जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। बैठक में विभिन्न एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी आदि भी उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


