ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूमलय डैम नौकाविहार का देशी पर्यटकों ने उठाया आनंद

मलय डैम नौकाविहार का देशी पर्यटकों ने उठाया आनंद

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड स्थित मलय डैम में नया साल 2021 का जश्न मनाने काफी संख्या में देशी पर्यटक शुक्रवार को पहुंचे। दिन भर सैलानियों की भीड़...

मलय डैम नौकाविहार का देशी पर्यटकों ने उठाया आनंद
हिन्दुस्तान टीम,पलामूFri, 01 Jan 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सतबरवा। प्रतिनिधि

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड स्थित मलय डैम में नया साल 2021 का जश्न मनाने काफी संख्या में देशी पर्यटक शुक्रवार को पहुंचे। दिन भर सैलानियों की भीड़ लगी रही। मलय डैम के पानी में पैडल बोटिंग कर भी सैकड़ों सैलानियों ने आनंद उठाया। मलय डैम के आठ किलोमीटर में फैले पानी, अलावा पहाड़ियों, शिवमंदिर, स्पिलवे और बांध पर हजारों लोग शुक्रवार को पिकनिक का आनंद लिया। नया साल के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने डैम में स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ की। पलामू किला स्थित औरंगा नदी के तट पर ही हजारों की संख्या में लोगों ने पिकनिक मनाया। मुरमा मलय मत्स्य जीवी सहयोग समिति के गुड्डू कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दिनभर लगा रहा। मत्स्य जीवी सहयोग समिति के द्वारा डेम क्षेत्र के परिधि में शराब पीने पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई थी। जमशेदपुर से अपने परिवार के साथ पहुंचे सरदार जसवीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के बाद मलय डैम की अद्भुत छंटा दिखी। परिजनों के साथ पैडल बोटिंग का भी मजा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें