जीएलए कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
मेदिनीनगर में जीएलए कॉलेज और एनपीयू पीजी विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया। कार्यक्रम में डॉ नफीस अहमद का संदेश पढ़ा गया। गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की 138वीं जयंती पर पुष्पांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने नाटक और कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जीएलए कॉलेज और एनपीयू पीजी स्नातकोत्तर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जीएलए कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपीयू के कुलसचिव डॉ नफीस अहमद अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच पाए। उनके संदेश को विद्यार्थियों के बीच पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विशेष अतिथि एनपीयू स्नातकोत्तर गणित विभाग के डॉ गजेंद्र सिंह, जीएलए कॉलेज के गणित विभाग के डॉ रवि शंकर, महिला कॉलेज के गणित विभाग के डॉ दीपक पंडित ने निवास रामानुजन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने नाटक और नामनुजम के उपर कविता की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की 138वीं जयंती है। भारत की प्राचीन से ही गणित के क्षेत्र में योगदान में अग्रणी भूमिका रही है। आर्यभट्ठ, ब्रह्मगुप्त, महावीर, मास्कराचार्य आदि गणितज्ञों ने प्राचीन काल से ही शून्य के प्रयोग, संख्या प्रद्धति, ज्यामिति तथा खगोल शास्त्र, ज्योतिष विद्या में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आधुनिक समाज में भारत की गणितीय अध्ययन की परंपरा को कायम रखने में श्रीनिवास रामानुजन का शीर्षस्थ स्थान है। अपने 32 वर्ष की अल्प आयु में उन्होंने पश्चिमी जगत के समकालीन गणितज्ञों को आश्चार्यचकित कर दिया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। डॉ एसके मिश्रा, गणित विषय के विद्यार्थी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


