
राष्ट्रीय लोक अदालत में 69 हजार 227 मामले का निस्तारण
मेदिनीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 69,227 मामले का निस्तारण किया गया। कुल 3.95 करोड़ रुपये के मामलों का समाधान हुआ। नालसा के निर्देश पर आयोजित इस अदालत में प्री-लिटीटिगेशन के...
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नालसा के निर्देश और झालसा के नेतृत्व में पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में 69 हजार 227 मामले का निस्तारण किया गया। तीन करोड़ 95 लाख 93 हजार 912 रुपए का मामला सेटल हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निस्तारण के लिए 15 पीठों का गठन किया गया था। इसमे 13 पीठ सिविल कोर्ट पलामू में बना था जबकि पीठ संख्या 14 हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट से संबंधित और पीठ संख्या 15 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित था।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटीटिगेशन के 63 हजार 401 मामले का निस्तारण किया गया। विभिन्न कोर्ट में लंबित पांच हजार 826 मामले का निस्तारण किया गया। प्री-लिटीटिगेशन के मामले में एक करोड़ 13 लाख 90 हजार 670 रुपए का मामला सेटल हुआ। कोर्ट में लंबित केस में दो करोड़ 82 लाख तीन हजार 242 रुपये का मामला सेटल हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ नालसा वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत डेडिकेट सेल का भी झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद व मेजर जनरल सज्जन सिंह मान की विशेष मौजूदगी में आनलाइन उद्घाटन किया। राज्य के सभी जिलों में डेडिकेटेड सेल का गठन किया गया है। मौके पर पलामू जिले में भी डेडीकेटेड सेल में तीन पैनल अधिवक्ता व दो पीएलबी को रखा गया है। डेडिकेटेड सेल का गठन सैनिकों और उनके परिवारों को कानूनी सहायता देने के लिए, नई पहल, नालसा ने की है। राष्ट्रीय लोक अदालत के उदघाटन सत्र में पलामू सिविल कोर्ट में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, डीजे प्रथम अखिलेश कुमार, द्वितीय प्रतीक चतुर्वेदी, चतुर्थ पवन कुमार, पंचम स्वेता ढींगरा, षष्टम राजकुमार मिश्रा, अष्टम आयशा खान, नवम आभाष कुमार, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, डालसा के सचिव राकेश रंजन, रविशंकर पांडेय, शंभू महतो, रेलवे जेएम प्रज्ञेष निगम, एसडीजेएम कमल प्रकाश, जेएमएस के गौतम, सोनम बिश्नोई, रश्मि चंदेल, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव अजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष जय किशोर पाठक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, अधिवक्ता शलभ कुमार, शशि भूषण दुबे, राजेश सिंह, वीणा मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, संतोष कुमार तिवारी, वीर विक्रम वक्स राय, संजय कुमार सिन्हा, कुमार शिवाजी सिंह, स्थाई लोक अदालत के सदस्य महिमा श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्र, युद्धिष्ठिर गिरी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




