राष्ट्रीय लोक अदालत में 76 हजार 486 मामले का हुआ निस्तारण
मेदिनीनगर, पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 76,486 मामले का निस्तारण किया गया। 21 करोड़ 20 लाख 38 हजार 305 रुपए का मामला सेटल हुआ। 12 पीठ गठित की गई थी और प्री लिटीटिगेशन के 70 हजार 288 मामले का निस्तारण किया गया।

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 76,486 मामले का निस्तारण किया गया। 21 करोड़ 20 लाख 38 हजार 305 रुपए का मामला सेटल हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 12 पीठ गठित की गई थी। इसमे 10 पीठ सिविल कोर्ट पलामू में बना था जबकि पीठ संख्या 11 हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट के मामले का निस्तारण किया गया मामले का निस्तारण एसडीएम व अधिवक्ता रामचंद्र सिंह कर रहे थे।
पीठ संख्या 12
पीठ संख्या 12 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण अनुमंडल पदाधिकारी व अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा कर रहे थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटीटिगेशन के 70 हजार 288 मामले का निस्तारण किया गया। कोर्ट में लंबित 6198 मामले का निस्तारण किया गया। मामले निस्तारण के लिए गठित पीठ में रिजर्व में जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रतीक चतुर्वेदी व सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पाण्डेय को रखा गया था, जबकि रिजर्व अधिवक्ता में अजय कुमार पांडेय व संजीव कुमार सिंह को रखा गया था। एक हेल्प डेस्क बनाया गया था, जिसमें लोगों कीे मदद के लिए अधिवक्ता पुष्कर राज पीएलवी अनुरेखा मिश्रा को लगाया गया था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम, जेएम रशिम चन्देल, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मो नसीरुद्दीन, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट, वीर बिक्रम वक्स राय, नीतू सिंह,उत्तम कुमार, अधिवक्ता वीणा मिश्रा, दिनेश चंद्र पांडेय, कुमार शिवाजी सिंह, संजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, महिमा श्रीवास्तव के अलावा बैंक के अधिकारी कर्मी, वन विभाग, उत्पाद विभाग, बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारी, बीएसएनएल के अधिकारी आदि मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


