होली बाद लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर देंगें धरना

Feb 28, 2026 03:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान के खिलाफ होली के बाद धरने की चेतावनी दी है। पिछले चार महीने से उनका वेतन नहीं आया है। सभी ने सिविल सर्जन से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। विभाग ने तकनीकी कारणों से देरी का संकेत दिया है।

होली बाद लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर देंगें धरना

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमआरएमसीएच में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान न होने पर होली बाद धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि विभाग द्वारा सोमवार तक वेतन भुगतान की बात कही गई है । वेतन भुगतान न होने पर होली बाद सभी कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरना देंगे। एमआरएमसीएच सहित अन्य स्थानों पर कार्य कर रहे एएनएम, जीएनएम एवं अन्य कर्मियों का पिछले चार महीने का वेतन सहित जिले में कार्यरत एनयूएचएम के 95 कर्मियों का आठ महीना से वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है।

दोनों संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सिविल सर्जन से मुलाकात कर शीघ्र वेतन जारी करने का अनुरोध किया है। सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि 10 फरवरी को मुलाकात के दौरान भी एक सप्ताह में वेतन भुगतान की बात कहा गया था,जो अबतक नहीं हो सका है। लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। बच्चो का स्कूल फी भी नहीं दे पा रहे है। डैम राकेश कुमार ने कहा कि पहले विभाग द्वारा भुगतान होता था जो आसानी से पूर्ण हो जाता था। मगर अब एसएनए स्पर्श से ट्रेज़री से भुगतान हो रहा है। जिला समेत राज्य की स्वास्थ्य इकाई इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। बैंक के कुछ तकनीकी कारणों से अबतक भुगतान नहीं हो पाया है। शीघ्र ही सभी कर्मियों का भुगतान हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने वाले में चंचला कुमारी, संजय कुमार, नीलम, सहित अनेक कर्मी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।