ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूअशांत मन को बल देने में संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण : अविनाश

अशांत मन को बल देने में संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण : अविनाश

संत मरियम स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में स्कूल के संगीत शिक्षक...

अशांत मन को बल देने में संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण : अविनाश
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 25 Jan 2020 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

संत मरियम स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में स्कूल के संगीत शिक्षक राम व श्याम तथा शहर के प्रख्यात संगीतज्ञ राजाराम मिश्रा शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक अविनाश देव उपस्थित थे। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक श्री देव ने कहा कि प्रतियोगिताएं स्वयं के मूल्यांकन का एक सशक्त माध्यम है। जिससे मूल्यांकन के पश्चात अपनी कमियों को दूर कर विकास के मार्ग पर अग्रसर हुआ जा सकता है। जिज्ञासा मानव की स्वाभाविक प्रवृत्ति है जिज्ञासा और अशांत मन को बल देने में संगीत हमेशा सहायक होती है।पंडित राजा राम मिश्रा ने कहा कि संगीत शिक्षा का एक प्रमुख अंग है। इसकी शिक्षा बच्चो को अनिवार्य रूप से देनी चाहिए। संगीत से ही मानव जीवन की नीरसता दूर होती है। प्रतियोगिता में शिव कुमार शंकर, श्रुति पांडेय, वंशिका, खुशबू कुमारी विजेता बने। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एसबी शाहा,संजय कुमार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें