Palamu News: करमाहा निवासी युवक की जहर खाने के बाद हालात गंभीर
Palamu News: मेदिनीनगर के चैनपुर प्रखंड में 30 वर्षीय युवक सोनू बैठा ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे और ज्यादा गंभीर स्थिति के कारण एमआरएमसीएच भेजा गया। परिवार में कलह के कारण यह घटना हुई।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत करमाहा निवासी 30 वर्षीय युवक सोनू बैठा ने सोमवार की सुबह 9- 10 बजे के लगभग जहर खा लिया । जहर खाने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनो ने तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया । सीएचसी चैनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज को एमआरएमसीएच भेज दिया । एमआरएमसीएच में दोपहर करीब साढ़े 11 बजे ऑन ड्यूटी मौजूद डॉक्टर ने बताया कि बेहद जहरीला पदार्थ के सेवन के कारण युवक की स्थिति गंभीर है। युवक के पिताजी रविंद्र बैठा ने बताया कि कुछ दिन सोनू की सास आई थी।
पति पत्नी के बीच उत्पन्न कलह के कारण सोनू ने सास से बोला था कि अपनी बेटी को घर ले जाइए। सास ऐसा नहीं कि। काम के लिए सोनू सुबह घर से बाहर निकला। करीब 9 -10 बजे जहर खाने की जानकारी मिली। आपसी कलह के कारण यह युवक ने जहर खाया है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


