Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsMurder of 10-Year-Old Neeraj Saw in Palamu Sparks Outrage and Calls for Justice
नाबालिग को अगवा कर हत्या करने वालों को मिले कड़ी सजा : सांसद

नाबालिग को अगवा कर हत्या करने वालों को मिले कड़ी सजा : सांसद

संक्षेप:

हरिहरगंज के पचमो गांव में 10 वर्षीय नीरज साव की हत्या से क्षेत्र में गहरा दुख और आक्रोश है। सांसद वीडी राम और विधायक संजय कुमार सिंह ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।...

Wed, 22 Oct 2025 07:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

हरिहरगंज, प्रतिनिधि।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पचमो गांव निवासी उदय साव के 10 वर्षीय पुत्र नीरज साव की हत्या से सभी लोग दुखी और क्षुब्ध है। पलामू के सांसद वीडी राम ने भी घटना गहरी शोक-संवेदना व्यक्त किया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से बात भी की है। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि घटना काफी निंदनीय है और प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वे गुरुवार को परिजनों से भी मिलेंगे। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि प्रशासन मामले में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रहा है। चार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। नीरज कुमार दो अक्तूबर को घर से मझीगांवा बाजार जाने की बात कहकर निकला था। नौ दिन बाद उसका शव सोमवार को झारखंड-बिहार सीमा से सटे बिहार के बोधि बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलदिलिया गांव के जंगल से शव बरामद किया गया था। शव का बुधवार तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। गयाजी के अनुग्रह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव रखा हुआ है। नीरज अपना गांव पचमो के मिडिल स्कूल में चौथी का छात्र था। हेडमास्टर प्रेम कुमार ने शोक जताते हुए कहा कि वह बेहद होनहार लड़का था। पंचायत की मुखिया कमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सनोज गुप्ता, पूर्व मुखिया रघुनंदन साव आदि ने भी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।