Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsMurder Investigation Launched After 18-Year-Old Asgari Khatun s Body Exhumed in Palamu
कब्र खोदकर दो दिन बाद निकाला गया युवती का शव

कब्र खोदकर दो दिन बाद निकाला गया युवती का शव

संक्षेप:

मेदिनीनगर के होटवार गांव में 18 वर्षीय असगरी खातून का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि...

Wed, 15 Oct 2025 11:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के होटवार गांव में बुधवार को मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में 18 वर्षीय असगरी खातून के शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मजिस्ट्रेट के उपस्थित लड़की के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। लेस्लीगंज एसटीपीओ मनोज झा ने बताया कि मिले सूचना के आलोक में मजिस्ट्रेट सह बीडीओ व सीओ ललित प्रसाद सिंह की मौजूदगी में पिपराटांड़ थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पांकी में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसे पिपराटांड के होटवार में ला कर सोमवार के देर शाम में दफनाया गया है। हालांकि एसडीपीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध सा प्रतीत हो रहा है। पुलिस की ओर से हत्या के मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार असगरी दो दिन पहले अपने प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस दौरान उसकी मां ने उसे देख लिया‌ था। आशंका है कि परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर गुस्से में आकर घटना के अंजाम किया होगा।